दोहरी मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत के साथ ईरान ने भी किया हमला!
Advertisement

दोहरी मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत के साथ ईरान ने भी किया हमला!

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की मार के बीच मीडिया सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक  ईरान के बॉर्डर गार्ड्स ने बुधवार सुबह पाकिस्तानी क्षेत्र में तीन मोर्टार शेल दागे।ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की मार के बीच मीडिया सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक  ईरान के बॉर्डर गार्ड्स ने बुधवार सुबह पाकिस्तानी क्षेत्र में तीन मोर्टार शेल दागे।ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे।

बलूचिस्तान के अधिकारियों ने इसे अचानक होने वाला हमला बताया। अधिकारी ने कहा, ‘मोर्टार ईरान की सेना द्वारा पंजोर जिले में दागे गए थे।’ मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान की सेना द्वारा तीन मोर्टार दागे गए।

हालांकि, इसमें कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। अधिकारी ने बताया कि दो मोर्टार फ्रंटीयर चेकपोस्ट के पास आकर गिरे थे। वहीं तीसरा मोर्टार किली करीम दाद इलाके में गिरा था। मोर्टार गिरने के बाद वहां आसपास रहने वाले लोग डर गए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और ईरान के बॉर्डर की लंबाई 900 किलोमीटर है। ईरान बार-बार आरोप लगाता रहता है कि पाकिस्तान बॉर्डर के पास वाले इलाके का इस्तेमाल आतंकियों को शरण देने के लिए करता है जो उनपर हमला करते रहते हैं। दोनों देशों के बीच पहले भी लड़ाईयां होती रही हैं।

दोनों देशों ने 2014 में बॉर्डर इलाके से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए इंटेलिजेंस कोऑर्डिनेशन को बढ़ाने का फैसला किया था। ईरान के बॉर्डर गार्ड्स पाकिस्तान की सीमा में ऐसी कार्रवाई पहले भी कर चुके हैं।

 

Trending news