गुरुवार (11 दिसंबर) को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में तब हंगामा मच गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने एक टीएमसी सांसद पर पिछले कई दिनों से सदन के अंदर ही ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया. जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.
Trending Photos
)
गुरुवार (11 दिसंबर) को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में तब हंगामा मच गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने एक टीएमसी सांसद पर पिछले कई दिनों से सदन के अंदर ही ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया. जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. हालांकि ये कोई नया मामला नहीं है जब संसद में कानून टूटा हो या फिर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई हो. इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. हो सकता है कि आपको न याद हों तो चलिए हम आपको याद दिलाते हैं संसद में घटी वो घटनाएं जिन्होंने देश में लोकतंत्र के मंदिर को शर्मशार कर दिया था.
साल 2014 में तेलंगाना बिल पेश होने के दौरान संसद में 'मिर्च स्प्रे कांड' हुआ था, जिसमें तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद लगदपति राजगोपाल ने आंध्र प्रदेश के विभाजन का विरोध करते हुए लोकसभा में काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया था, जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई थी, और कुछ अन्य सांसदों ने भी विरोध में चाकू लहराए थे.
साल 2013 में कांग्रेस सांसद प्रदीप बालमुचू ने राज्य सभा में अपने मोबाइल से जया बच्चन की एक फोटो खींच ली को काफी नागवार गुजरी। उनके ऐतराज जताने और कांग्रेस के कई वरिष्ठ सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने जया बच्चन की फोटो डिलीट की और तब जाकर कहीं ये मामला शांत हुआ था.
बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी ने जब संसद में ही जन्मदिन के दिन केक काट दिया था. उनकी पार्टी के सहयोगियों और स्टाफ ने मिलकर संसद भवन के परिसर में ही केक काटा गया था. फोटो वीडियो लिए गए थे जिसके बाद काफी विवाद हुआ था.
2023 की एक घटना आपको याद ही होगी की किस प्रकार से सांसद के चंद्रू ने संसद में अचानक से नोटों की गड्डियां फेंकनी शुरू कर दी थी. हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब संसद में नोटो की गड्डियां लहराई हों इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.
साल 2021 में एक बार मार्शल पर कई सांसदों ने माइक फेंक कर मारा था. इसके बाद इन सांसदों के खिलाफ शिकायत हुई और उनके ऊपर एक्शन भी लिया गया था. हेडफोन और माइक फेंकने पर कई सांसदों पर कार्यवाही भी हुई थी
हाल में रेणुका चौधरी ने भी संसद में बवाल खड़ा किया था जब वो कुत्तों को लेकर संसद भवन में पहुंची थी और जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि कुत्ते तो संसद भवन में बैठे हैं. रेणुका चौधरी के इस बयान पर जोरदार हंगामा मच गया था.
आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कोई सांसद संसद भवन में बिल की कॉपी को कुतर जाए. एक बार एलजेपी के एक सांसद ने बिल की कॉपी को लेकर अपने मुंह से ही चबाने लगे. इसके बाद बाकी सांसदों ने उन्हें पकड़ा और बाहर निकाला गया था.
एक बार संसद में किसी बात का विरोध हो रहा था तभी नॉर्थ ईस्ट के एक सांसद अपनी सीट से उठे और मेज पर खड़े होकर नाचने लगे और जीभ निकालकर अजीबो-गरीब आवाजें निकाल कर विरोध प्रदर्शन करने लगे.
रेखा राज्यसभा में मनोनीत की गई थीं और उनकी सीट जया बच्चन के बगल में थी. जब जया बच्चन को ये बात पता चली तो वो इस बात पर अड़ गई कि उनके बगल से रेखा की सीट हटाई जाए. जया तब तक स्थिर नहीं हुई जब तक कि उनके बगल से रेखा की सीट हटा नहीं दी गई थी.
कई बार दर्शक दीर्घा से भी कई घटनाएं दिखाई देती हैं जिससे हम चौंक जाते हैं. एक बार ऐसे दर्शक दीर्घा में बैठे एक शख्स ने अपनी जेब से पेन निकाली और सांसदों के ऊपर फेंक दी थी. एक बार एक और शख्स दर्शक दीर्घा से उठकर अपनी शर्ट उतारी और सांसदों के ऊपर फेंक दिया था. हमारी नई संसद में भी एक बार एक शख्स दर्शक दीर्घा से कूदकर स्प्रे करना शुरू कर दिया जिससे लोग काफी डर गए. बाद में उसे पकड़कर बाहर निकाला गया.
एक बार सपा के कुछ सांसद यूपी के लॉ एंड ऑर्डर पर बहस चल रही थी तभी कुछ सपा के सांसद स्पीकर की कुर्सी को खींचने लगे. सोचिए तब कितना भयावाह माहौल रहा होगा कि कई सांसद मिलकर स्पीकर की ही कुर्सी खींचने लगे. इसके अलावा पार्लियामेंट में वोटिंग के दौरान कैसे इलेक्ट्रिक पैनल को छू लेना, उसके साथ छेड़छाड़ करना, पोस्टर लेकर जाना उसे वेल में दिखाना जैसी कई आम चीजें भी शामिल होती हैं.
एक बार कई विपक्षी सांसद हूटर और हॉर्न लेकर संसद परिसर में पहुंच गए और उन्हें बजाने लगे. वो तब तक हॉर्न और हूटर बजाते रहे जब तक कि उन्हें मार्शलों ने उठाकर बाहर नहीं निकाल दिया. एक बार तो संसद में भूत-प्रेत की भी शिकायत भी हुई थी. सुनकर अजीब लग रहा होगा. एक संसद सदस्य ने ये शिकायत की थी कि इस बात की जांच की जाए कि सरकारी योजनाएं सफल नहीं हो पा रही हैं कहीं इसके पीछे भूत-प्रेत जैसा मामला तो नहीं है