2025 के प्रतिष्ठित ईएनबीए अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है. करोड़ों दर्शकों के चहेते आपके अपने पसंदीदा चैनल ZEE NEWS ने बेस्ट प्राइम टाइम शो हिंदी समेत 15 कैटेगरी में इनाम जीतकर अपने दर्शकों का भरोसा कायम रखने के साथ आप सभी का भरपूर प्यार बटोरा है.
Trending Photos
)
ENBA Awards: 2025 के प्रतिष्ठित ईएनबीए अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है. करोड़ों दर्शकों के चहेते आपके अपने पसंदीदा चैनल ZEE NEWS ने बेस्ट प्राइम टाइम शो हिंदी समेत 15 कैटेगिरी में इनाम जीतकर अपने दर्शकों का भरोसा कायम रखा. इसके साथ ही ज़ी न्यूज़ की टीम ने आप सभी का भरपूर प्यार बटोरा है. ईएनबीए अवार्ड्स में अवार्ड्स की झड़ी लगाते हुए ज़ी न्यूज़ की सभी टीमों ने टीम स्पिरिट से काम करते हुए अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ा है. ज़ी न्यूज़ को मिले अवॉर्ड्स की कैटिगिरी में कंटेट से लेकर वीडियो टीम का जलवा देखने को मिला.
इन कैटेगिरी में जीता इनाम
बेस्ट करंट अफेयर्स प्रोग्राम हिंदी- ब्रॉन्ज़ – बात पते की
बेस्ट न्यूज़ वीडियोज़ हिंदी -सिल्वर - उत्तरकाशी लैंड स्लाइड
बेस्ट लेट प्राइम टाइम हिंदी - सिल्वर – बड़ी ख़बर
बेस्ट एंकर हिंदी - ब्रॉन्ज़ – बात पते की
बेस्ट वीडियो एडिटर हिंदी –सिल्वर
बेस्ट न्यूज़ प्रोडूसर हिंदी –सिल्वर- बात पते की
बेस्ट टॉक शो हिंदी –सिल्वर – ताल ठोक के
बेस्ट इन डेप्थ सीरीज हिंदी –सिल्वर – मीरा भयंदर केस
बेस्ट ब्रेकफास्ट शो हिंदी –सिल्वर – मॉर्निंग ZEE
बेस्ट प्राइम टाइम शो हिंदी –सिल्वर - देशहित
बेस्ट चैनल प्रोमो हिंदी –गोल्ड – 24 की सरकार
बेस्ट प्राइम टाइम शो हिंदी –गोल्ड - DNA
बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज़ माइक्रो साइट हिंदी –गोल्ड – लोकसभा चुनाव - 2024
बेस्ट कैंपेन फॉर सोशल कॉज हिंदी –सिल्वर – ZEE हेल्पलाइन
बेस्ट चैनल प्रोग्राम प्रोमो हिंदी -गोल्ड – DNA
देश का पहला प्राइवेट न्यूज़ ब्रॉडकास्टर ZEE NEWS
जी टीवी देश का पहले प्राइवेट ब्रॉडकास्टिंग चैनल था, जिसने 2 अक्टूबर, 1992 को टेलिविजन के क्षेत्र में पहली बार कदम रखा था. वहीं न्यूज की दुनिया में भी जी नेटवर्क के और देश के पहले प्राइवेट न्यूज चैनल जी न्यूज ने 13 मार्च, 1995 को कदम रखा, और इतिहास रच दिया. हर साल की तरह इस बार भी ज़ी न्यूज़ की ईएनबीए अवॉर्ड्स की धूम देखने को मिली.