Advertisement
trendingNow1491454

EVM हैकिंग कार्यक्रम की स्क्रिप्ट कांग्रेस ने लिखी थी, वर्ना बताएं कि सिब्बल क्या कर रहे थे: बीजेपी

अमेरिका में राजनीतिक शरण चाहने वाले एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने सोमवार को दावा किया कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये ‘धांधली’ हुई थी. 

फोटो सौजन्य: ANI
फोटो सौजन्य: ANI

नई दिल्लीः ईवीएम हैकिंग मामले पर ईवीएम केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस हैकिंग कार्यक्रम की पटकथा कांग्रेस ने लिखी है और कांग्रेस पार्टी के इशारे पर ही इसका आयोजन हुआ. केंद्रीय कानून मंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी  मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा, 'इस आयोजन में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल क्या कर रहे थे? किस हैसियत से वह वहां उपस्थित थे? मुझे पूरा विश्वास है कि कपिल सिब्बल कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस पूरे कार्यक्रम पर नजर रखे हुए थे. क्या कांग्रेस प्रायोजित ये आयोजन 2014 में मिले जनादेश का अपमान करने के लिए किया गया था?'

बता दें कि अमेरिका में राजनीतिक शरण चाहने वाले एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने सोमवार को दावा किया कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये ‘धांधली’ हुई थी. उसका दावा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है. स्काईप के जरिये लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शख्स ने दावा किया कि 2014 में वह भारत से पलायन कर गया था क्योंकि अपनी टीम के कुछ सदस्यों के मारे जाने की घटना के बाद वह डरा हुआ था. शख्स की पहचान सैयद शुजा के तौर पर हुई है.

यह भी पढ़ेंः EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर जेटली बोले- कांग्रेस की मूर्खता संक्रामक होती जा रही है

Add Zee News as a Preferred Source

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को करने वाले सैयद सूजा ने कहा, ईवीएम को लेकर भारत में बड़ी साजिश हो रही है. बड़ी बात ये है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल भी पहुंचे. बीजेपी ने इस पर कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, कांग्रेस विदेश ताकतों के हाथों में खेल रही है. वहीं चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक किया जा सकता है. लंदन में चल रही हैकथॉन में इस साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की 2014 में हत्या की गई थी. एक्सपर्ट सैयद सूजा का कहना है कि मुंडे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करने के बारे में जानते थे. भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को डिजाइन करने वाले एक्सपर्ट ने यह भी दावा किया है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी धांधली हुई थी.

यह भी पढ़ेंः EVM हैकिंग का दावा करने वाले सैयद शुजा का सनसनीखेज खुलासा-गोपीनाथ मुंडे की हत्या हुई थी

सूजा का तो ये दावा है कि 2014 के आम चुनाव में भी ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी. वहीं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन पूरी तरह सेफ हैं.

ये भी देखे

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news