मुंबई में एक व्यक्ति से फेसबुक फ्रेंड ने ठगे 2 करोड़ रुपए
Advertisement

मुंबई में एक व्यक्ति से फेसबुक फ्रेंड ने ठगे 2 करोड़ रुपए

पुलिस ने इस मामले में नाइजीरियन गैंग का हाथ होने की आशंका जताई है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे पैन कार्ड रैकेट का मुखिया बताया जा रहा है। 

इस गैंग ने मुंबई और दिल्ली के कई बैंकों में फर्जी अकाउंट्स खोल रखे थे। (प्रतीकात्मक इलस्ट्र्रेशन)

मुंबई : मायानगरी मुंबई में एक वरिष्ठ नागरिक से उसके कथित फेसबुक फ्रेंड द्वारा 1.97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. साइबर क्राइम पुलिस को इस मामले की जांच में कई बैंकों में नकली पैनकार्ड से बने 108 फर्जी बैंक अकाउंट्स भी मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में नाइजीरियन गैंग का हाथ होने की आशंका जताई है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे पैन कार्ड रैकेट का मुखिया बताया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार, बांद्रा के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को उनके फेसबुक फ्रेंड, जो खुद को अमेरिका का बताता था, उसने अफगानिस्तान में एक इन्वेस्टमेन्ट स्कीम में निवेश का झांसा दिया. उन्होंने पैसे उसके कहने पर दिए भी, लेकिन जब उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामले की जांच पुलिस को दिल्ली तक ले आई। यहां आकर उसने मंगल बिश्नोई, अमित अग्रवाल, समीर मर्चेंट उर्फ करन शर्मा, जितेंद्र राठौड़ और परेश निसबन्द को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने इनके अकाउंट में काफी पैसा ट्रांसफर किया था जिसके तुरंत बाद इन अकाउंट्स से पैसा निकाल लिया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को मालूम चला कि इस गैंग ने मुंबई और दिल्ली के कई बैंकों में फर्जी अकाउंट्स खोल रखे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, केवाईसी दस्तावेजों की जांच से पता चला कि ज्यादातर अकाउंट्स खोलने के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। इन फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल कर आरोपियों ने 108 अकाउंट खोल लिए थे। एक और अधिकारी ने बताया, 'हमने इन अकाउंस को फ्रीज कर दिया है। इनका टोटल बैलेंस करीब एक करोड़ रुपये है।' आरोपी इन अकाउंट्स का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे जहां से इन्हें निकाल लिया जाता था। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले के पीछे नाइजीरियन लोगों का हाथ हो सकता है।

Trending news