Advertisement
trendingNow13009891

नीला-पीला नहीं अचानक गुलाबी हो गया था महाराष्ट्र की इस झील का पानी; कैसे हुआ था ये चमत्कार

Unique lake: देशभर में ऐसी कई चीजें हैं जो आज भी रहस्य का विषय बनी हैं, ऐसे ही हम बात करने चल रहे हैं एक ऐसी झील के बारे में जिसका पानी अचानक गुलाबी हो गया था. ये झील आज भी रहस्यों से भरी है.

नीला-पीला नहीं अचानक गुलाबी हो गया था महाराष्ट्र की इस झील का पानी; कैसे हुआ था ये चमत्कार

Unique lake: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. यहां पर कई ऐसी चमत्कारिक चीजें हुई हैं जो आज भी रहस्यमयी है. कहीं पर नदी तो कहीं पर समंदर को कहीं पर झीलें, ये लोगों को हैरान परेशान करती रहती हैं. झीलों की उत्पत्ति और इनका पानी हमेशा लोगों को अचंभित करता रहता है. दुनिया भर में ऐसी कई झीलें हैं जो अपनी अलौकिकता के लिए फेमस हैं. ऐसे ही हम बात करने चल रहे हैं महाराष्ट्र की एक झील के बारे में जिसका पानी एक समय गुलाबी हो गया था. जानिए इस झील का इतिहास क्या है.

कई लाख साल पुरानी है झील
हम जिस झील की बात कर रहे हैं उस झील का नाम लोनार झील है. ये झील महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में है. ऐसा माना जाता है कि ये झील करीब 5 लाख साल पुरानी है, ये हमेशा से रहस्य का विषय रही है. वेदों-पुराणों में भी इस झील का जिक्र देखने को मिला है, इसका जिक्र अकबर के आईने- अकबरी में भी मिलता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अकबर इस झील का पानी सूप में डालकर पिया करता था. 

प्रचलित लोककथा
इस झील को लेकर कई लोककथा भी प्रचलित है, ऐसा कहा जाता है कि यहां पर लोनासुर नाम का एक राक्षस हुआ करता था, जिसका वध भगवान विष्णु ने किया था. उसका खून भगवान के अंगूठे में लग गया था, जिसे हटाने के लिए भगवान ने अंगूठे को मिट्टी में धंसाया, इसकी वजह से यहां पर गड्ढा बन गया. वहीं इसे लेकर के वैज्ञानिकों का मानना है कि ये झील करीब 5.7 लाख साल पुरानी है और उल्का पिंड के टकराने से बनी है.

Add Zee News as a Preferred Source

बदल गया था पानी का रंग
बता दें कि एक बार अचानक इस झील का पानी गुलाबी रंग का हो गया था. इसकी वजह शैवाल या अन्य सूक्ष्म जीव माने जाते हैं. इस झील के पास एक कुआं है, जिसके आधे हिस्से का पानी खारा है और आधे हिस्से के पानी मीठा है. इस वजह से भी ये झील चर्चाओं में हमेशा बनी रहती है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Abhinaw Tripathi

जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद...और पढ़ें

TAGS

Trending news