Advertisement
trendingNow1490843

कोहरे की चादर में लिप्टी राजधानी दिल्ली, देरी से चल रही हैं 9 ट्रेनें

एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाली कम से कम 9 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं. सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज हुआ. 

फोटो साभारः ANI
फोटो साभारः ANI

नई दिल्ली : जनवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन राजधानी दिल्ली में सर्दी और कोहरे का असर कम होता नहीं दिखाई दे रहा है. रविवार को राजधानी दिल्ली एक बार फिर कोहरे की चादर में लिप्टी हुई नजर आई. कोहरे के कारण सुबह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही. कोहरे का असर दिल्ली से चलने वाली ट्रेन और फ्लाइट पर दिख रहा है.

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का औसत तापमान है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, रविवार को भी यह इसी के आसपास रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे." 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

देरी से चल रही हैं 9 ट्रेनें
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाली कम से कम 9 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं. सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज हुआ. 

वायु गुणवत्ता अब भी गंभीर
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किए जाने के साथ समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पाई गई. वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री कम है.

इनपुट आईएनएस से भी...

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news