Advertisement
trendingNow13036558

दिनभर संसद में बवाल के बाद देर शाम शरद पवार के घर जमी 'महफिल', विपक्षी जमावड़े में BJP के कुछ सांसद भी पहुंचे

Sharad Pawar birthday latest news: लोकसभा में कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच बुधवार को गर्मागरम बहस हुई. लेकिन जब शाम हुई तो नजारा एकदम बदला हुआ दिख रहा था. दोनों पक्षों के नेता एक दूसरे के साथ महफिल जमा रहे थे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Politicians flock Sharad Pawar house on his birthday: अगर आप राजनीतिक विचारधारा को लेकर अपने दोस्तों या परिचितों से संबंध खराब कर बैठते हैं तो ऐसी गलती कतई न करे. दुनिया को दिखाने के लिए राजनेता भले ही एक-दूसरे पर तलवारें तानें रहें लेकिन उनमें आपसी संबंध बहुत मधुर रहते हैं. बुधवार को दिल्ली में ऐसा ही अजब-गजब माहौल दिखाई दिया. कथित वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर बुधवार को दिनभर सत्ता-विपक्ष एकर दूसरे पर हमलावर रहे. लेकिन शाम होते-होते राजनीतिक हलचल अचानक एक अलग मोड़ लेती दिखाई दी. जब राज्यसभा सांसद शरद पवार के दिल्ली आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया. इस जमावड़े में सत्ता और विपक्ष दोनों के नेता शामिल थे, जो खास वजह से सीनियर पवार से मिलने पहुंचे थे. 

जन्मदिन की बधाई देने उमड़े तमाम नेता

रिपोर्ट के मुताबिक, शरद पवार का 12 दिसंबर को जन्मदिन है. लेकिन वे परसों को मुंबई में होंगे. ऐसे में उनके चाहने वाले सभी सांसद और दूसरे नेता 2 दिन पहले ही उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचने. नेताओं का अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम संसद के तूफानी दिन को शांत लेकिन बेहद राजनीतिक अंदाज में समेटने वाला साबित हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

सबसे पहले आने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद शामिल थे. इसके बाद सीएम उमर अब्दुल्ला, कमलनाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा मिलने पहुंचे. फिर कांग्रेस से मणिकम टैगोर, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, पी. चिदंबरम, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई और प्रणिति शिंदे भी शरद पवार को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. 

बीजेपी नेता भी शरद पवार के घर पहुंचे

DMK की कनीमोझी, TMC की सांसद सागरिका घोष, शिवसेना (ठाकरे गुट) की प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (शिंदे गुट) के मिलिंद देवड़ा, CPI के डी. राजा, कांग्रेस के सचिन पायलट, जयवीर शेरगिल और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी कार्यक्रम का हिस्सा बने. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई शरद पवार को बधाई देने के लिए उनके आवास पर जाने से खुद को नहीं रोक सके. 

दिलचस्प बात यह रही कि बर्थडे पॉलिटिक्स में सिर्फ विपक्षी नेताओं ही शामिल नहीं हुए. सत्तारूढ़ पार्टी यानी बीजेपी के नेता भी इस महफिल का हिस्सा बने. बीजेपी के शाहनवाज़ हुसैन, बैजयंत जय पांडा, अनुप धोत्रे, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव, अन्नपूर्णा देवी और निशिकांत दुबे भी पवार के घर पहुंचे. यह तस्वीर इस बात का संकेत थी कि पवार के व्यक्तिगत समीकरण राजनीति की सीमाओं से बड़े हैं.

राहुल गांधी ने शरद पवार को दी बधाई

रात होते-होते राहुल गांधी और आप सांसद राघव चड्ढा के पहुंचने से माहौल और सरगर्म हुआ. राजनीतिक एक्सपर्टों के मुताबिक, यह सिर्फ जन्मदिन का कार्यक्रम नहीं था बल्कि एक राजनीतिक संगम भी था. इससे एक बात फिर से साबित हो गई है कि शरद पवार उम्र से भले ही बूढ़े हो गए हैं. इसके बावजूद वे आज भी खुद को केंद्रीय राजनीति की धुरी बनाए रखने की कला बखूबी जानते हैं. 

संसद में अमित शाह और राहुल गांधी में तीखी बहस, गृहमंत्री बोले- मेरे भाषण का क्रम मैं तय करूंगा

बताते चलें कि संसद के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो चुका है. जिसमें भाग लेने के लिए सभी दलों के सांसद इन दिनों दिल्ली में मौजूद हैं. शरद पवार भी राज्य सभा सांसद हैं लेकिन वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए 12 दिसंबर को मुंबई में होंगे. ऐसे में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित उनके निवास पर किया गया. जिसमें शरद पवार ने अपनी ताकत एक बार फिर दिखा दी. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Devinder Kumar

अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं....और पढ़ें

TAGS

Trending news