पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत; AIIMS में भर्ती
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत; AIIMS में भर्ती

मनमोहन सिंह को रात पौने 9 बजे एम्स में भर्ती कराया गया.

डॉ. सिंह को सांस लेने में दिक्कत है.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan singh) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार रात दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया. मनमोहन सिंह को रात पौने 9 बजे एम्स में भर्ती कराया गया. डॉ. सिंह को सांस लेने में दिक्कत है. एम्स में कॉर्डियोलॉजी प्रोफेसर डॉ. नीतीश नायक की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है. डॉ. नायक ने कहा, "उन पर निगरानी रखी जा रही है."

जैसे ही डॉ. सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाओं का दौर शुरू हो गया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, "ईश्वर से डॉ. मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करता हूं." 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, "टीवी पर डॉ. मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर देखी. मैं ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करता हूं."

ये भी देखें:

2009 में डॉ. सिंह की एम्स में कोरोनरी बाइपास सर्जरी हुई थी. सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं.

Trending news