Luthra brothers: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स कल दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोनों भाईयों को लेकर आ रही फ्लाइट कल दोपहर 1:45 पर थाइलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी. इस दौरान एयरपोर्ट पर दिल्ली और गोवा की पुलिस मौजूद रहेंगी.
Trending Photos
)
Goa nightclub Owner: गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग के चलते 25 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद उसके मालिक देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए. घटना के बाद भारत से भागे लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया. इसी के तहत थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाईयों को फुकेट से हिरासत में लिया गया. अब उनको भारत लाने का प्रयास तेज हो चुका है, लेकिन गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जाएगी. बल्कि उनको दिल्ली में केंद्रीय एजेंसियों से औपचारिक रूप से उनकी कस्टडी लेनी होगी.
थाईलैंड भागे
दिल्ली के रहने वाले लूथरा ब्रदर्स गोवा नाइट क्लब में आग लगने के बाद थाईलैंड भाग गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड बुधवार को दिन में दोपहर के करीब 2 बजे लूथरा ब्रदर्स का प्रत्यर्पण भारत को कर सकता है. जिसके बाद दोनों को दिल्ली में गोवा पुलिस को सौंपा जाएगा. जहां से उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा. गोवा सरकार की तरफ से इस पूरे मामले की प्रभावी पैरवी के लिए एक विशेष कानूनी टीम का गठन किया गया है. जिसके तहत जांच अधिकारी लूथरा ब्रदर्स के सभी कथित उल्लंघनों के सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि एक मजबूत चार्जशीट बनाने में मदद मिल सके. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लूथरा ब्रदर्स को 17 दिसंबर के दिन मापुसा कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
बुधवार को पहुंचेंगे भारत!
गोवा में लूथरा ब्रदर्स के अरपोरा में ब्रीच बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग के चलते 25 लोगों की मौत हो गई थी तो कई घायल हो गए थे. इनमें से अधिकतर लोग नाइट क्लब स्टाफ के थे. हादसे की जानकारी मिलने पर गौरव और सौरभ इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर विदेश भाग गए थे. जिसके बाद इंटरपोल के ब्लू नोटिस पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट से दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था. अब दोनों आरोपियों को भारत लाने की कोशिश अंतिम दौर में है. गोवा पुलिस भीषण आग हादसे से जुड़े 60 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. लूथरा ब्रदर्स की संपत्ति और दूसरे नाइट क्लब से जुड़े अहम पहलुओं की गोवा पुलिस लगातार जांच कर रही है.
पुलिस सूत्र
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स कल दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोनों भाईयों को लेकर आ रही फ्लाइट कल दोपहर 1:45 पर थाइलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी. इस दौरान एयरपोर्ट पर दिल्ली और गोवा की पुलिस मौजूद रहेंगी. यहां से दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर दोनों को गोवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेगी.