Gujarat Assembly Elections 2022: BJP को उसी के गढ़ में मात देने की तैयारी, AAP ने शुरू किया ‘मिशन 2022’ अभियान
Advertisement

Gujarat Assembly Elections 2022: BJP को उसी के गढ़ में मात देने की तैयारी, AAP ने शुरू किया ‘मिशन 2022’ अभियान

गुजरात के निकाय चुनाव में शानदार सफलता ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में जोश भर दिया है. अब पार्टी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) को जीतने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.

मिस्ड कॉल अभियान शुरू करते गुजरात AAP के नेता (AAP ट्विटर हैंडल से साभार)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने से उत्साहित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी ने अगले 50 दिनों में राज्य में अपने सदस्यों की संख्या बढ़ा कर 50 लाख करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.

  1. AAP ने 'मिशन 2022' पर काम तेज किया
  2. मिस्ड कॉल करके बढ़ाएंगे जनाधार
  3. मनोज सोरथिया को बनाया प्रदेश महासचिव

AAP ने 'मिशन 2022' पर काम तेज किया

AAP की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा कि पार्टी ने ‘मिशन 2022’ (Gujarat Assembly Elections 2022) योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसके तहत अगले 6 महीनों में 55,000 बूथ स्तरीय समितियां गठित की जाएंगी. इसके साथ ही जिला स्तर पर भी बूथ ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की जाएंगी. 

 

मिस्ड कॉल करके बढ़ाएंगे जनाधार

उन्होंने कहा, ‘हम एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने जा रहे हैं, जिस पर लोग मिस्ड कॉल कर आप के सदस्य बन सकते हैं. हम पूरी ताकत के साथ 2022 का गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) लड़ेंगे. इस बार हम भाजपा (BJP) को यहां से जीतने नहीं देंगे.’

ये भी पढ़ें- मंत्री पर जूता फेंकने वाले गोपाल इटालिया को AAP ने बनाया गुजरात का प्रदेश संयोजक

मनोज सोरथिया को बनाया प्रदेश महासचिव

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने इन चुनावों के लिए दिल्ली से अपने विधायक गुलाब सिंह को गुजरात का प्रभारी बनाया है. गुलाब सिंह ने कहा कि राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए मनोज सोरथिया को प्रदेश संगठन का महासचिव बनाया गया है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव में बीजेपी और AAP के बीच सीधा मुकाबला होगा. 

LIVE TV

Trending news