Advertisement
trendingNow1533434

BJP नेता जीतू वाघानी ने किया ट्वीट, 'अमित शाह को मंत्रिमंडल में शामिल होने की बधाई'

सूत्रों ने कहा कि संभावित मंत्री शाम 4.30 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मोदी के आधिकारिक आवास पर चाय पर उनसे मुलाकात करेंगे.

शिवसेना, जनता दल- यूनाइटेड (जद-यू), अपना दल, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और असम गण परिषद (अगप) से एक-एक मंत्री होगा.
शिवसेना, जनता दल- यूनाइटेड (जद-यू), अपना दल, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और असम गण परिषद (अगप) से एक-एक मंत्री होगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार (30 मई) को अपनी नई कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. ये सांसद बतौर मंत्री गुरुवार शाम को उनके साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. सूत्रों ने कहा कि संभावित मंत्री शाम 4.30 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मोदी के आधिकारिक आवास पर चाय पर उनसे मुलाकात करेंगे. इन सबके बीच गुजरात के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी ने अमित शाह को मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर बधाई दी है.

 

 

जीतू वाघानी ने ट्वीट करते हुए लिखा है  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में मजबत साथी के रूप में शामिल होने पर हमारे पथप्रदर्शक और मार्गदर्शक अमित शाह से शुभेच्छा मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं.

 

fallback

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिन सांसदों के पास फोन गया है, उनमें पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, धर्मेद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी, अर्जुन राम मेघवाल, प्रकाश जावड़ेकर, जितेंद्र सिंह, बाबुल सुप्रियो, सदानंद गौड़ा, किरन रिजिजू, राज्यवर्धन सिंह राठौर, किशन रेड्डी, प्रह्लाद पटेल, सुरेश अंगदी, स्मृति ईरानी, कैलाश चौधरी, किशनपाल गुर्जर, पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडवीय हैं.

 

शिवसेना, जनता दल- यूनाइटेड (जद-यू), अपना दल, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और असम गण परिषद (अगप) से एक-एक मंत्री होगा.

PM मोदी-अमित शाह की बैठक के बाद सामने आए संभावित मंत्रियों के नाम

शपथ ग्रहण समारोह के लिए सहयोगियों में अब तक लोजपा के राम विलास पासवान, अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल, शिव सेना के अरविंद सावंत और रिपब्लिकन पार्टी से रामदास अठावले को भी फोन आए हैं.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और नई सरकार में शामिल होने वाले सांसदों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई.

ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम -

1. अर्जुनराम मेघवाल

2. जितेंद्र सिंह

3. रामदास अठावले

4. जी किशन रेड्डी

5. राम विलास पासवान

6. सुरेश अंगड़ी

7. पीयूष गोयल

8. प्रह्लाद जोशी

9. मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

10. धर्मेंद्र प्रधान

11. हरसिमरत कौर

12. बाबुल सुप्रियो

13. सुषमा स्‍वराज

14. स्‍मृति ईरानी

15. निर्मला सीतारमण

16. प्रकाश जावड़ेकर

17. रविशंकर प्रसाद

18. रमेश पोखरियाल निशंक

19. प्रह्लाद पटेल

20. कैलाश चौधरी

21. थावरचंद गहलोत

22. किशन पाल गुर्जर

23. साध्‍वी निरंजन ज्‍योति

24. किरण रिजिजु

25. नरेंद्र तोमर

26. सदानंद गौड़ा

27. आरसीपी सिंह (जनता दल यूनाइटेड)

28. पुरुषोत्‍तम रुपाला

29. गजेंद्र शेखावत

30. अनुप्रिया पटेल

31. राव इंद्रजीत

32. संजीव बालियान

33.  संजय धोत्रे

34. नित्यानंद राय 

35. राजनाथ सिंह

36. संतोष गंगवार

37. गिरिराज सिंह

38. सोम प्रकाश 

39. वीके सिंह

40. श्रीपद नाईक

41. देबाश्री चौधरी 

42. हरदीप सिंह पुरी

43. अरविंद सावंत

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news