Gujarat Health Workers: गुजरात में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया था.
Trending Photos
Health Workers Dismissed In Gujarat: गुजरात के सामुदायिक केंद्रो और जिला प्राथमिक में कई स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. स्वास्थ्यकर्मियों को काम पर न लौटने को लेकर सेवा से बर्खास्त किया गया. ये कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन कई कर्मचारी इसके लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद इन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया गया.
हड़ताल कर रहे थे कर्मचारी
बता दें कि यह मामला गुजरात के साबरकांठा का जिले का है. यहां 406 स्वास्थ्यकर्मी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे. ये लोग अपनी मांगों के समर्थन में गांधीनगर में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे थे. वहीं हड़ताल को जारी रखने और वापस अपने काम पर न लौटने के चलते मंगलवार 25 मार्च 2025 को इन कर्मचारियों को इनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. इसकी जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई.
जारी किया गया नोटिस
कर्मचारियों को बर्खास्त करने को लेकर साबरकांठा के मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी (CDHO) डॉक्टर राज सुतारिया ने कहा,' उप-केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद 116 कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं, इसके बावजूद अन्य लोग अनुपस्थित रहे, जिसके बाद 406 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया और पर्यवेक्षक कैडर के 55 कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी किया गया और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई.'
ये भी पढ़ें- धरती पर उतरा UFO! आसमान में दिखी रहस्यमयी नीली रोशनी, एलियन तो नहीं आ गए?
कर्मचारियों की मांग
बता दें कि स्वास्थ्य सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मचारी तकनीकी कैडर में शामिल किए जाने, ग्रेड पे संशोधन और विभागीय परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर वे गांधीनगर में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल कर रहे थे. ये कर्मचारी नोटिस जारी करने के बाद भी वापस काम पर नहीं लौट रहे थे. (इनपुट-भाषा)