आसाराम मामला : हंगामा करने के आरोप में दो अनुयायी गिरफ्तार
Advertisement

आसाराम मामला : हंगामा करने के आरोप में दो अनुयायी गिरफ्तार

स्वयंभू संत आसाराम के दो अनुयायियों को आज अदालत के प्रवेश द्वार पर कथित रूप से हंगामा करने और एक महिला कांस्टेबल को पीटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार होने वालों में एक महिला एवं एक युवक है। उदयमंदिर थाने के प्रभारी हरजी राम का दावा है कि युवा ने पूछताछकर्ताओं को बताया कि वह मामले के दो गवाहों को मारने के लिए आया था।

जोधपुर: स्वयंभू संत आसाराम के दो अनुयायियों को आज अदालत के प्रवेश द्वार पर कथित रूप से हंगामा करने और एक महिला कांस्टेबल को पीटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार होने वालों में एक महिला एवं एक युवक है। उदयमंदिर थाने के प्रभारी हरजी राम का दावा है कि युवा ने पूछताछकर्ताओं को बताया कि वह मामले के दो गवाहों को मारने के लिए आया था।

हरजी राम ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह राहुल और महेंद्र नाम के गवाहों को मारना चाहता था जिन्होंने एक हफ्ते पहले अदालत के समक्ष बयान दिया था।’ उन्होंने बताया कि महिला की पहचान महाराष्ट्र की कल्पना और युवक की पहचान उत्तर प्रदेश से संबद्ध प्रशांत के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। राम के अनुसार दोनों ने उन्हें रोकने का प्रयास कर रही महिला कांस्टेबल की बात अनसुनी कर दी और बाद में युवक ने कांस्टेबल को पीट दिया।

 

Trending news