बीएसएफ ने भुज में क्रीक क्षेत्र से नौ पाक मछुआरों को किया गिरफ्तार
Advertisement

बीएसएफ ने भुज में क्रीक क्षेत्र से नौ पाक मछुआरों को किया गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज गुजरात के क्रीक क्ष़ेत्र में प्रवेश करने वाली एक नौका पर सवार पाकिस्तान के नौ मछुआरों को गिफ्तार किया।

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज गुजरात के क्रीक क्ष़ेत्र में प्रवेश करने वाली एक नौका पर सवार पाकिस्तान के नौ मछुआरों को गिफ्तार किया।

सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने भुज के क्रीक क्षेत्र में गश्त के दौरान लकड़ी से बनी मछली पकड़ने वाली एक नौका देखी जो भारत की जल सीमा में घुसी थी। उन्होंने कहा कि बल के जवानों ने मछुआरों का पीछा करते हुए उन्हें जी43 खंबे के पास चौहान नाला के पास से गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के इन नौ नागरिकों से पूछताछ की जा रही है और उनके पास से मछली पकडने वाले उपकरणों के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

Trending news