कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं हरभजन सिंह, जालंधर से लड़ सकते हैं चुनाव
Advertisement

कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं हरभजन सिंह, जालंधर से लड़ सकते हैं चुनाव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया जाता है कि हरभजन एक-दो दिन में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। चर्चा यह भी है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। हरभजन जल्‍द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

फाइल फोटो

चंडीगढ़/नई दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया जाता है कि हरभजन एक-दो दिन में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। चर्चा यह भी है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। हरभजन जल्‍द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, भज्जी के जालंधर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। इसे कांग्रेस का पंजाब में मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में भज्जी को जालंधर से टिकट दिया जा सकता है। हरभजन ने छह महीने पहले भी अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि वो लगातार कांग्रेस के संपर्क में भी रहे हैं।

राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा है कि हरभजन को कांग्रेस में शामिल कराने की कोशिश राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पहल पर शुरू हुई। कांग्रेस को भरोसा है कि भज्जी के आने से पार्टी युवाओं को अपने साथ आसानी से जोड़ सकेगी। सिद्धू और हरभजन के आने के बाद कांग्रेस के चुनाव अभियान में नया जोश भी आने की उम्मीद है। पार्टी के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी नई दिल्ली में ही हैं और हरभजन से उनकी मुलाकात भी होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी होने में इसी कारण देरी हो रही है।

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Trending news