Advertisement
trendingNow13074660

'रोबॉट से नहीं कोई डर, जरूरी है कि...', LAC पर चीन की हरकत को लेकर सेना ने कही ऐसी बात गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

चीन ने सीमा पर मानवाकार रोबॉट को स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है. इस बीच सेना प्रशिक्षण कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल  सुकृति सिंह दाहिया ने कहा कि सीमा पर किसी भी रोबॉट की तैनाती से परेशान होने की आवश्यक नहीं है. 

'रोबॉट से नहीं कोई डर, जरूरी है कि...', LAC पर चीन की हरकत को लेकर सेना ने कही ऐसी बात गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Humanoid robots: कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि चीन अपनी सीमा पर मानवाकार रोबॉट को स्थापित कर रहा है. चीन के इस कदम ने रक्षा के क्षेत्र में एक नई चिंता पैदा कर दी थी. सीमा पर रोबॉटों की तैनाती को लेकर जताई जा रही चिंताओं का खंडन सेना प्रशिक्षण कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल  सुकृति सिंह दाहिया ने किया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि चीन की ओर से अपनी सीमाओं पर तैनात किए जा रहे मानवाकार रोबॉटों से कोई खास खतरा नहीं है. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इसको किसी प्रकार की चिंता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. आगे उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध का फैसला अंततः सैनिकों की गुणवत्ता से होता, किसी तकनीक से नहीं किया जा सकता है. शिमला में 10वें वयोवृद्ध दिवस समारोह में मीडिया से बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल दहिया ने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे मजबूत और पेशेवर सेनाओं से एक है और सीमा पर मशीनों के प्रदर्शन को लेकर चिंतिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है. 

चीन के मानवाकार रोबॉटों पर क्या बोले जनरल?

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान चीन की ओर से अपनी सीमा पर मानवाकार रोबॉटों की तैनाती से भारत की सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत पुरानी सैन्य कहावत का हवाला दूंगा, युद्ध में मशीने मायने नहीं रखती हैं. बल्कि मशीन के पीछे बैठा व्यक्ति मायने रखता है. शायद हमारे पास सबसे मजबूत और पेषेवर सेना और रक्षा बल है. इस कारण किसी भी सीमा पर प्रदर्शित की जा रही  मशीनों को लेकर हमें चिंता नहीं करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: 'घर पर कोई कैश बरामद नहीं हुआ...,' जांच समिति के सामने जस्टिस वर्मा का बड़ा दावा, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट पर फोड़ा ठीकरा

सेना दिवस के एक दिन आयोजित किया गया था कार्यक्रम 

उल्लेखनीय है कि ये कार्यक्रम सेना दिवस के एक दिन पहले आयोजित किया गया था. लेफ्टिनेंट जनलर दाहिया ने कहा कि सेना प्रशिक्षण के भविष्य में संबंधित क ईपहलों की औपचारिक घोषणा सेना दिवस पर ही की जाएगी. आगे बताया कि सेना दिवस के मौके कई खास और महत्वपूर्ण बातों को साझा किया जाएगा. एआरटीआरएसी भारतीय सेना में प्रशिक्षण को उन्नत बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है. उन्होंने बताया कि हाल मे ही ऑपरेशन सिंदूर से सीख लेते हुए कई बातों को सेना दिवस के मौके पर साझा किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: हवाई सुरक्षा होगी अचूक, ऑपरेशन सिंदूर की सालगिरह पर भारत को मिलेगा चौथा S-400, पाक को लगेगी मिर्ची

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन...और पढ़ें

TAGS

Trending news