IMD Weather Alert: देशभर में 16 दिसंबर को मौसम बड़ी करवट लेने जा रहा है. 4 राज्यों में बारिश का अनुमान है, जबकि पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. रात का तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है.
Trending Photos
)
IMD Weather Forecast: देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. उत्तरी और मध्य भारत के तापमान में तेज गिरावट हो सकती है. वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत के तटों पर बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 16 नवंबर 2025 को कई राज्यों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल सकता है, जिसमें भारी बारिश से लेकर शीतलहर और बर्फबारी तक शामिल है.
9 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है. दिल्ली में 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. इसी तरह यूपी में भी 16 नवंबर से कई जिलों में शीतलहर और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जहां रात का पारा 13 डिग्री तक पहुंच सकता है.
पहाड़ों में शुरू हो सकती है बर्फबारी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 नवंबर से बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. पर्यटकों के लिए यह समय रोमांचक साबित हो सकता है, क्योंकि कई हिल स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. शिमला, नैनीताल, मसूरी जैसे क्षेत्रों में ठंड और अधिक कड़ी हो सकती है.
सुबह के समय हल्की शीतलहर का अनुभव
पूर्वी भारत भी ठंड की चपेट में आने लगा है. बिहार में 16 नवंबर से कई क्षेत्रों, जैसे कि पटना, गया, बक्सर, सीमांचल में तेज ठंड का असर महसूस किया जा सकता है. सुबह के समय कई इलाकों में हल्की शीतलहर का अनुभव होगा. वहीं रांची और आसपास के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है.
मौसम में बढ़ सकती है और ठिठुरन
मध्य भारत में भी तापमान गिरने की संभावना है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दिन का तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा. जयपुर, भोपाल और आसपास के हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन और अधिक बढ़ने की संभावना है.
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश!
दक्षिण भारत में मौसम प्रणाली सक्रिय होने के साथ तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है. 16 नवंबर को इन राज्यों में तेज बरसात और तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 नवंबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे समुद्री क्षेत्रों में सावधानी की जरूरत होगी.