Advertisement
trendingNow13080991

ठंड गई नहीं… लौटने वाली है और खतरनाक रूप में! उत्तर भारत में 21 जनवरी से शुरू होने वाला है मौसम का खेल

21 January 2026 Weather Update: पिछले 3-4 दिनों से लोगों को हाड़ गलाने वाली ठंड का अहसास नहीं हो रहा है. इसके चलते कई लोगों ने मोटी जैकेट पहनना बंद कर दिया है. लेकिन ठंड अभी गई नहीं है. वह अब और खतरनाक रूप में लौटने वाली है.

ठंड गई नहीं… लौटने वाली है और खतरनाक रूप में! उत्तर भारत में 21 जनवरी से शुरू होने वाला है मौसम का खेल

IMD Weather Alert 21 January 2026: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में हाड़ गला देने वाली ठिठुरन का दौर अब थम गया है. हालांकि सुबह-शाम की कंपाने वाली ठंड अब भी लोगों को परेशान कर रही है. अब इस मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम पलटी मारने जा रहा है. मौसम में गरमाहट अचानक बढ़ जाएगी. इसकी शुरुआत हल्का कोहरा और ठंड के घट जाने से होगी. इसके बाद बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. 

हिमालय में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के ऊपर एक्टिव हो चुका है. इसकी वजह से 21 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस मौसमी बदलाव का असर पड़ेगा. इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और कई जगह बारिश हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

मैदानी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

इस दौरान पंजाब से बिहार की ओर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. जिसकी वजह से 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तापमान 0.5 से 1 डिग्री तक गिर सकता है. इसके बावजूद हालांकि तेज ठंड या शीतलहर की संभावना नहीं है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. 

इन राज्यों में बादल छाए रहने की संभावना

अगर देश के मैदानी इलाकों की बात की जाए तो बुधवार को भोपाल, जबलपुर, रीवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा में आंशिक बादल रहेंगे. इस दौरान पंजाब में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बादल देखे जा सकते हैं. पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्का कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है. 

पहाड़ों में बर्फबारी से जम सकता है पानी

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 22–23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय रह सकता है. इसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश की अधिक संभावना होगी. साथ ही पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है. इससे ठंड की मात्रा बढ़ सकती है. जिससे यात्रा करने वालों को परेशानी हो सकती है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Devinder Kumar

अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं....और पढ़ें

TAGS

Trending news