दिल्‍ली में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज से होगा शुरू
Advertisement

दिल्‍ली में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज से होगा शुरू

भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन सोमवार से दिल्‍ली शुरू हो रहा है। इस चार दिवसीय सम्मेलन के लिए व्‍यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसमें 54 अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रमुख शरीक होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। यह सम्मेलन 26 अक्‍टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस सम्मेलन में पीएम मोदी कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दिल्‍ली में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज से होगा शुरू

नई दिल्ली : भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन सोमवार से दिल्‍ली शुरू हो रहा है। इस चार दिवसीय सम्मेलन के लिए व्‍यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसमें 54 अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रमुख शरीक होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। यह सम्मेलन 26 अक्‍टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस सम्मेलन में पीएम मोदी कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

इस सम्मेलन में  करीब 40 देशों के प्रमुखों सहित 54 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मुख्य सम्मेलन 29 अक्टूबर को होगा। गौरतलब है कि अफ्रीका में भारत बड़े निवेशक की भूमिका में है। वहां लगभग 30 अरब डॉलर का भारतीय निवेश है। अफ्रीकी देशों से भारत की व्यापारिक साझेदारी भी अच्छी है। अफ्रीकी देशों से भारत का करीब 70 अरब डॉलर का व्यापार होता है। व्यापार और निवेश साझेदारी के अलावा भारत का ध्यान अपने मेक इन इंडिया अभियान को गति देने का भी है। आज सुबह 9 बजे इंदिरा गांधी स्पोर्टस कॉप्लेक्स में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी।

दिल्ली पुलिस ने भारत और अफ्रीका सम्मेलन के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। निगरानी का काम हवाई सर्वेक्षण और इमारतों की छतों से किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

 

Trending news