Advertisement
trendingNow13039080

भारत-चीन के बीच नए सिरे से चर्चा, वैश्विक चुनौतियों के साथ कारोबारी मुद्दों पर मंथन

India China hold fresh talks in Beijing: भारत और चीन ने आने वाले वर्ष के लिए प्रस्तावित आदान-प्रदान कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की. भारतीय पक्ष ने निर्यात नियंत्रण से जुड़े लंबित मुद्दों के जल्द समाधान पर बल दिया. इसके साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई.

भारत-चीन के बीच नए सिरे से चर्चा, वैश्विक चुनौतियों के साथ कारोबारी मुद्दों पर मंथन

India China talks: भारत और चीन ने बीजिंग में पिछले 48 घंटों के दौरान भविष्य की कूटनीतिक गतिविधियों पर नए सिरे से मंथन किया है. इस मुलाकात (India China hold fresh talks in Beijing) के दौरान भारत ने निर्यात नियंत्रण से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया. विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (ईस्ट एशिया) सुजीत घोष ने 11-12 दिसंबर को बीजिंग दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग से मुलाकात के बाद चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के महानिदेशक से भी बातचीत को आगे बढ़ाया.

वैश्विक मुद्दों पर चर्चा 

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, वार्ता 'रचनात्मक और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित' रही. दोनों पक्षों ने दो देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के महत्व को रेखांकित किया और जन-केंद्रित पहलों को प्राथमिकता देते हुए द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता और सुधार को सकारात्मक कदम बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत और चीन ने आने वाले वर्ष के लिए प्रस्तावित आदान-प्रदान कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की. भारतीय पक्ष ने निर्यात नियंत्रण से जुड़े लंबित मुद्दों के जल्द समाधान पर बल दिया. इसके साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें- संसद पर आतंकी हमले की आज 24वीं बरसी, शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा देश

चीन अंतरराष्ट्रीय यात्रा से जुड़े नियमों का सम्मान करेगा: MEA

दौरे के दौरान संयुक्त सचिव ने चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एशियाई मामलों के महानिदेशक से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार व वाणिज्यिक विषयों पर बातचीत की. इससे पहले, भारत ने चीन से यह सुनिश्चित करने की मांग की थी कि चीनी हवाईअड्डों से गुजरने वाले भारतीय नागरिकों को निशाना न बनाया जाए और उन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में न लिया जाए. यह प्रतिक्रिया एक भारतीय नागरिक अरुणाचल प्रदेश की प्रेमा वांगजॉम थोंगडोक को पिछले महीने शंघाई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 18 घंटे तक रोके जाने की घटना के बाद आई थी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत को उम्मीद है कि चीन अंतरराष्ट्रीय यात्रा से जुड़े नियमों का सम्मान करेगा और भारतीयों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही भारतीयों को चीन की यात्रा या ट्रांजिट के दौरान सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है. (IANS)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news