Advertisement
trendingNow13009207

हाईटेक हो रहा है पासपोर्ट; आखिर क्या है E-Passport की खासियत?

India E Passport 2025: भारत सरकार लगभग सभी सेक्टर को हाईटेक बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. इसी के तहत अब E-Passport बनाया जा रहा है. जिसमें हाईटेक चिप लगी है. जानिए इसकी क्या खासियत है. 

हाईटेक हो रहा है पासपोर्ट; आखिर क्या है E-Passport की खासियत?

India E Passport 2025: हवाई सफर करने वालों को पासपोर्ट की जरूरत लगती है. पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग पासपोर्ट ऑफिस जाते हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि भारत अब नेक्स्ट जेनरेशन ई-पासपोर्ट को रोलआउट कर रहा है. जो हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा, इस पासपोर्ट में रीलिफ टिंट्स, RFID चिप और इंटरलॅाकिंग माइक्रोलेटर्स लगे होंगे, इस चिप में बायोमैट्रिक्स डेटा होगा, साथ ही साथ आपसे जुड़ी अन्य जानकारियां भी इसके जरिए दी जाएं. जानिए क्या है ई पासपोर्ट सेवा.

कैसे होगा ई- पासपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी ई-पासपोर्ट में रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना होंगे. इसमें यूजर्स का बायोमैट्रिक्स और पर्सनल डेटा एन्क्रिप्शन के साथ-साथ फोटो और फिंगरप्रिंट स्टोर होगा. इसके अलावा कॉन्टैक्टलेस डेटा रीडिंग से इमिग्रेशन काउंटर पर वेरिफिकेशन तेज होगी और फ्रॉड/टेम्परिंग कम होगी, बता दें कि अब तक 80 लाख ई-पासपोर्ट भारत में और 60,000 से ज्यादा विदेशी मिशनों के जरिए जारी हो चुके हैं.

विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
इसे लेकर के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस पासपोर्ट से काफी हद तक फ्रॅाड पर अंकुश लगाया जा सकेगा और ये ज्यादा पासपोर्ट को रखने से रोकने में मदद करेगा. इतना ही नहीं फिंगर लगाते ही किसी के पास पहले से पासपोर्ट है तो वो भी पता चल जाएगा और सिस्टम के जरिए पहचाना जा सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

कब हुई थी शुरुआत
बता दें कि इसकी शुरुआत मई 2025 से हुई और इसके तहत 37 रिजनल पासपोर्ट ऑफिस बनाए गए हैं, जबकि 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 451 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं. जबकि 28 अक्टूबर 2025 को इसका ग्लोबल वर्जन लॉन्च हुआ है. इसमें बेहतर सिक्योरिटी के लिए AI का इस्तेमाल किया जाएगा. AI चैटबॅाट,  DigiLocker, Aadhaar और PAN के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इंटीग्रेट किया जा सकेगा, जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा.  ऐसे में जिसके पास पहले से पासपोर्ट है उसे भी अपना पासपोर्ट अपडेट करवाना होगा. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Abhinaw Tripathi

जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद...और पढ़ें

TAGS

Trending news