MitraShakti 2025: भारतीय सेना और श्रीलंका की सेना के बीच 'मित्र शक्ति 2025' अभ्यास 10-23 नवंबर, 2025 को बेलगावी में हो रहा है. इसके पहले भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी करके अपना टारगेट बता दिया था. आप भी देखें वीडियो और जानें पूरा मामला.
Trending Photos
)
11th edition of Indo-Sri Lanka Exercise Mitra Shakti: भारतीय सेना और श्रीलंका की सेना के बीच वार्षिक भारत-श्रीलंका सैन्य अभ्यास, 'मित्र शक्ति' 10 से 23 नवंबर तक बेलगावी स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है. भारतीय सेना और श्रीलंका की सेना के बीच 'मित्र शक्ति 2025' अभ्यास जिस तरह हो रहा है, उसकी धमक कई देशों तक जा रही है. 10 नवंबर से 23 नवंबर, 2025 तक बेलगावी में होने वाले इस अभ्यास से पहले भारतीय आर्मी ने एक धमाकेदार वीडियो जारी किया था, जिसको देखकर भारतीय लोग गर्व करेंगे और दुश्मन का कलेजा फट जाएगा. आप भी देखें रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो.
Exercise #MitraShakti_2025
The #IndianArmy is set to participate in the 11th edition of the annual Indo-Sri Lanka Exercise Mitra Shakti with the #SriLankaArmy at Foreign Training Node, Belagavi, from 10 to 23 November 2025.
Exercise Mitra Shakti 2025 aims to enhance the… pic.twitter.com/PLofX1xPs3
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) November 8, 2025
वीडियो देख रोंगेटे खड़े हो जाएंगे
वीडियो में भारतीय और श्रीलंका की सेनाओं के जवान संयुक्त अभियानों की तैयारी करते नजर आ रहे हैं. इसमें स्मोक ग्रेनेड, जंगल में मार्च, रस्सियों पर चढ़ाई, पानी में गोता लगाना और हथियारों के साथ ट्रेनिंग सीन शामिल हैं. वीडियो के आखिर में "द स्पिरिट ऑफ मित्र शक्ति अनफोल्ड्स" लिखा हुआ है, जो 10 नवंबर, 2025 को शुरू होने वाले अभ्यास की तारीख को हाईलाइट करता है. इस वीडियो को भारतीय सेना की आधिकारिक एक्स हैंडल @adgpi
से शेयर किया गया था, जहां उन्होंने लिखा, "एक्सरसाइज #मित्रशक्ति_2025 .भारतीय सेना 10 से 23 नवंबर, 2025 तक बेलगावी में श्रीलंका की सेना के साथ 11वें संस्करण के 'मित्र शक्ति' अभ्यास में भाग लेने को तैयार है."
क्या है इसका टारगेट?
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दोनों सेनाएं शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त अभियान चलाने की क्षमता बढ़ा रही हैं, जो क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. यह अभ्यास क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति भारत और श्रीलंका की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, साथ ही दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग, सौहार्द और आपसी विश्वास को और मजबूत करता है." वीडियो में जवानो की ताकत, एकता और दृढ़ संकल्प देखकर कोई भी गर्व महसूस करेगा.
क्या है मित्रशक्ति अभ्यास?
मित्रशक्ति भारत और श्रीलंका में बारी-बारी से आयोजित होने वाला एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है.भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्रशक्ति' का 10वां संस्करण पिछले साल श्रीलंका के आर्मी ट्रेनिंग स्कूल, मदुरू ओया में आयोजित किया गया था.106 कर्मियों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य सेनाओं और सेवाओं के कर्मियों ने किया था. 2024 के संस्करण में श्रीलंकाई दल का प्रतिनिधित्व श्रीलंकाई सेना की गजबा रेजिमेंट के कर्मियों ने किया था. भारतीय सेना ने 2024 के संस्करण के दौरान उल्लेख किया था कि कैसे संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' ने सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सामरिक दृष्टिकोणों को परिष्कृत करने के लिए एक मंच प्रदान करके आतंकवाद विरोधी प्रयासों में भारतीय और श्रीलंकाई दोनों सेनाओं की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद की है.