म्यामां में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारत मदद करेगा: प्रणब मुखर्जी
Advertisement

म्यामां में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारत मदद करेगा: प्रणब मुखर्जी

भारत ने मंगलवार को कहा कि वह बदलाव के दौर से गुजर रहे म्यांमा के लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। म्यांमा की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि म्यांमा में पूर्ण रूप से लोकतंत्र लागू होने के लिए समय लगेगा और इस प्रक्रिया में भारत, म्यांमा के साथ खड़ा है। म्यांमा की स्टेट काउंसलर के रूप में आंग सान सू ची पहली भारत यात्रा पर आई हैं। यहां आने पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

म्यामां में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारत मदद करेगा: प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली : भारत ने मंगलवार को कहा कि वह बदलाव के दौर से गुजर रहे म्यांमा के लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। म्यांमा की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि म्यांमा में पूर्ण रूप से लोकतंत्र लागू होने के लिए समय लगेगा और इस प्रक्रिया में भारत, म्यांमा के साथ खड़ा है। म्यांमा की स्टेट काउंसलर के रूप में आंग सान सू ची पहली भारत यात्रा पर आई हैं। यहां आने पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

भारत के अपने पहले राजकीय दौरे पर आई आंग सान सू ची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और म्यांमा करीबी पड़ोसी है और दोनों का एक-दूसरे के साथ दीर्घकालिक मधुर संबंध रहे है। इसी साल अगस्त में राष्ट्रपति की म्यांमा यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई सार्थक चर्चाएं हुई थी और चार महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए थे।

राष्ट्रपति ने नवंबर 2015 में आयोजित आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए आंग सान सू ची को बधाई दी।

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि जिस तरह से म्यांमा के लोगों ने पूरे चुनाव में भागीदारी की, भारत लोगों द्वारा दिखाए गए इस उत्साह की सराहना करता है। वह इस बात से खुश हैं कि म्यांमा में लोकतंत्र की प्रक्रिया मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘भारत बदलाव के दौर से गुजर रहे म्यांमार के लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।’ उन्होंने म्यांमा में एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि म्यांमा में पूर्ण रूप से लोकतंत्र लागू होने में समय लगेगा और इस प्रक्रिया में भारत म्यांमा के साथ खड़ा है। 

Trending news