महाराष्ट्र : भारतीय तटरक्षक के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, महिला घायल
Advertisement

महाराष्ट्र : भारतीय तटरक्षक के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, महिला घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारतीय तटरक्षक के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के दौरान एक महिला अधिकारी घायल हो गई.

तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की आपाल लैंडिंग के दौरान उसमें सवार एक महिला अधिकारी घायल हो गई

रायगढ़ : यहां मुरड के नंदगांव में आज शनिवार को भारतीय तटरक्षक के एक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि हेलीकॉप्टर में सवार तीन अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया गया है कि उड़ान के वक्त हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने से यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

जानकारी के मुताबिक दक्षिण मुंबई से 160 किलोमीटर दूर दोपहर करीब 2.40 बजे यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नेवी की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला अधिकारी को चोट काफी चोट लग गई. महिला को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Trending news