चीन में रह रहे भारतवंशियों ने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपये दिए
Advertisement

चीन में रह रहे भारतवंशियों ने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपये दिए

उन्होंने चीन में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और महावाणिज्य दूत को बाढ़ पीड़ितों के प्रति मानवीय भावना दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया है.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने शनिवार (31 अगस्त) को बताया कि चीन में रह रहे भारतीय प्रवासियों से उन्होंने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपये जमा किए हैं. उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि वह इस राशि को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सौपेंगे. 

अल्फोंस ने ट्वीट किया, 'केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चीन के शंघाई में भारतीयों से 32.13 लाख रुपये जमा किए. चीन से लौटकर मुख्यमंत्री को चेक सौंपा जाएगा.' मंत्री ने चीन में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और महावाणिज्य दूत को बाढ़ पीड़ितों के प्रति मानवीय भावना दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया है. अल्फोंस चीन के दौरे पर हैं. उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग, वुहान और शंघाई में रोड शो किया. 

ये भी पढ़ें: केरल की बाढ़ में 483 लोगों की मौत हुई, 14 लोग अभी भी लापता

 

आपको बता दें, केरल ने इस सदी की भयानक त्रासदी को झेला है. इस त्रासदी में 483 लोगों की जान चली गई और हजारों परिवार बेघर हो गए. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि बाढ़ आपदा में 483 लोगों ने अपनी जान गंवाई और बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान हमारे राज्य के वार्षिक परिव्यय से कहीं अधिक है. आपदा पर चर्चा के लिए बुलाए एक दिवसीय विशेष सत्र में बहस की शुरुआत करते हुए विजयन ने कहा कि 14 लोग अभी भी लापता हैं हालांकि बाढ़ का पानी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कम हो गया है.ना दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया है. अल्फोंस चीन के दौरे पर हैं. उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग, वुहान और शंघाई में रोड शो किया. 

Trending news