Advertisement
trendingNow13178345

भारत के लोगों में दयालुता, ईमानदारी, गरिमा और इंसानियत भरी हुई है... ईरान ने क्यों कहा ऐसा?

Iran India Relation: ईरान ने बार-बार भारत के लोगों का शुक्रिया अदा कर रहा हैं, जहां भी मंच मिल रहा है, वहीं से भारतीयों को धन्यवाद कह रहा है. हाल ही में ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने कहा कि भारत जैसी बात कहीं देखने को नहीं मिलती है.

भारत के लोगों में दयालुता, ईमानदारी, गरिमा और इंसानियत भरी हुई है... ईरान ने क्यों कहा ऐसा?

Iran India Relations: अमेरिका-ईरान जंग के बीच देखा गया है कि भारत के लोगों का ईरान के प्रति खास कनेक्शन बना है. इसी को लेकर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत और भारतीयों को लेकर जज्बाती बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आप भारत में कहीं भी जाएं, आपको लोगों में दयालुता, ईमानदारी, गरिमा और इंसानियत देखने को मिलेगी. इस मौके पर उन्होंने दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में हुई मीटिंग पर भी बड़ी प्रतिक्रिया दी है. 

अयोध्या में अब्दुल मजीद हकीम ने कहा,'मैं भारत में अपने सभी भाइयों और बहनों का शुक्रगुजार हूं. मैं उनकी भावनाओं और एहसासों से बहुत प्रभावित हूं. मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि पीड़ितों, इंसाफ और इंसानियत के प्रति लोगों में ऐसी भावनाएं होंगी. आप भारत में कहीं भी जाएं, आपको लोगों में दयालुता, ईमानदारी, गरिमा और इंसानियत देखने को मिलेगी. मैं यह कह सकता हूं कि किसी और देश में मुझे ऐसी भावनाएं नहीं मिलेंगी.'

'अमेरिका-इजरायल पर कोई भरोसा नहीं'

इस मौके पर उन्होंने संघर्ष-विराम को लेकर भी बड़ा बयान दिया. मजीद ने कहा,'शुरू से ही हमें जंगबंदी और बातचीत को लेकर उनके इरादों पर शक था. वे ऐसे लोग नहीं हैं, जो बातचीत करना चाहते हों, बल्कि वे तो अपनी बात जबरदस्ती मनवाना चाहते हैं. हमें हमेशा उन पर शक रहा और हम शुरू से जानते थे कि वे बातचीत के लिए नहीं आ रहे हैं. हम तो हर जगह शांति चाहते थे.'

जंग के बीच बना भारत-ईरान का खास कनेक्शन

यहां यह बात काबिले जिक्र है कि जंग के दौरान भारत के लोगों ने ईरान के लिए बड़ी तादाद में चंदा दिया. इसके लिए ईरान की तरफ से पहले भी कई बार शुक्रिया अदा किया जा चुका है. जब भी ईरान को मौका मिलता है तो भारत की तारीफ करता है. इसके अलावा दिलचस्प भारत के लिए यह भी बड़ी बात है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ी छूट मिली हुई है. अमेरिका के ब्लॉकेड प्लान के बीच ईरान ने भारत को भरोसा दिलाया है कि उसके जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता मिलेगा. इससे भारत की तेल सप्लाई पर पड़ने वाला असर टल सकता है.

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरेंगे भारत के जहाज

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने साफ कहा है कि भारत के साथ ईरान के अच्छे संबंध हैं और भारतीय जहाजों को इस अहम समुद्री रास्ते से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा. यानी ईरानी दूत ने भरोसा दिया है कि भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में कोई परेशानी नहीं होगी. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव ने वैश्विक तेल सप्लाई को प्रभावित किया है. 

होर्मुज दुनिया के लिए क्यों है जरूरी?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट्स में से एक है, जहां से करीब 20% वैश्विक तेल और गैस सप्लाई गुजरती है. भारत के लिए यह और भी अहम है क्योंकि उसकी करीब 40% कच्चे तेल की सप्लाई इसी रास्ते से आती है. यही वो रास्ता है, जो ईरान के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो रहा है और अमेरिका पूरी जंग में बैकफुट पर नजर आया. 

संबंधित खबरें:

Donation for Iran: क्या अब ईरान ने भारतीयों से चंदा लेना बंद कर दिया? दूतावास ने फिर किया एक और ट्वीट

ईरान ने टूटी-फूटी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी क्यों सजाई? देखकर रो रही हैं महिलाएं, आप भी हो जाएंगे भावुक

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुं...और पढ़ें

TAGS

Trending news