Advertisement
trendingNow13098380

जिस दीये को तूफां में... शशि थरूर के लिए बैड डे ! बेटे ईशान को नौकरी से क्यों निकाला गया?

Ishaan Tharoor Layoff: शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की नौकरी चली गई है. मीडिया समूह वाशिंगटन पोस्ट ने बड़े पैमाने पर छंटनी की और उसमें ईशान को भी निकाल दिया. यह खबर थरूर फैमिली के लिए 'बैड डे' के दिन आई जब दिल्ली में थरूर भी सीढ़ियों पर गिर गए थे, कुछ देर बाद अमेरिका में बेटे की नौकरी चली गई. 

जिस दीये को तूफां में... शशि थरूर के लिए बैड डे ! बेटे ईशान को नौकरी से क्यों निकाला गया?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के लिए बुधवार 4 फरवरी का दिन 'बैड डे' की तरह रहा. संसद की सीढ़ियों पर फोन से बात करते हुए वह अचानक गिर गए. अखिलेश यादव बगल में खड़े किसी से बातें कर रहे थे. उन्होंने झट से थरूर को उठाया. कुछ देर बाद बेटे के लिए बुरी खबर आई. वाशिंगटन पोस्ट में हुई बड़ी छंटनी की चपेट में थरूर के बेटे ईशान थरूर भी आ गए हैं. 

हां, बुधवार दिन में संसद परिसर में सीढ़ियों पर खड़े थरूर अचानक गिर गए थे. वीडियो आपने देखा होगा. बाद में उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जिस दीये को, तूफां में जलना होगा. उसे, संभल-संभल के चलना होगा... कुछ देर बाद उनके बेटे ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए मायूसी भरी खबर साझा की. ईशान थरूर ने लिखा- एक बुरा दिन. वाशिंगटन पोस्ट ने थरूर के बेटे को निकाल दिया है.  

ईशान ने अपने खाली ऑफिस की एक तस्वीर भी शेयर की. सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए दुख जता रहे हैं. ईशान थरूर समेत वाशिंगटन पोस्ट के कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले दुखद मैसेज लिखे हैं. दुनिया के बड़े मीडिया संगठनों में से एक ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की. इसके दायरे में इंटरनेशनल रिपोर्टिंग और स्पोर्ट्स डेस्क के पत्रकार आए हैं. 

बहुत दुख हो रहा...

सोशल मीडिया पोस्ट में ईशान थरूर ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने पर उन्हें बहुत दुख हुआ है. उन्होंने अपने उन साथी पत्रकारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, जो छंटनी के शिकार हुए हैं. उन्होंने लिखा, 'आज मुझे वाशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया है, साथ ही ज्यादातर इंटरनेशनल स्टाफ और मेरे कई अन्य शानदार सहकर्मियों को भी. मुझे अपने न्यूज रूम, खासकर उन बेहतरीन पत्रकारों के लिए बहुत दुख हो रहा है जिन्होंने पोस्ट के लिए इंटरनेशनल लेवल पर काम किया - वे एडिटर और रिपोर्टर... लगभग 12 साल से मेरे दोस्त और सहयोगी रहे हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी.'

ईशान थरूर ने आगे कहा कि पाठकों को वैश्विक मामले की समझ बढ़ाने के लिए 2017 में 'वर्ल्डव्यू कॉलम' शुरू करना सम्मान की बात थी. उन आधे मिलियन सब्सक्राइबरस का शुक्रिया जिन्होंने मेरे काम को पसंद किया. 

वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी क्यों हुई?

मीडिया कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह एक महत्वपूर्ण रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है जिसके तहत मौजूदा स्पोर्ट्स डेस्क को बंद किया जा रहा है और इंटरनेशनल रिपोर्टिंग को सीमित किया जा रहा है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Anurag Mishra

अनुराग मिश्र ज़ी न्यूज डिजिटल में एसोसिएट न्यूज एडिटर हैं. वह दिसंबर 2023 में ज़ी न्यूज से जुड़े. देश और दुनिया की राजनीतिक खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. इससे पहले नवभारत टाइम्स डिजिटल में शाम की श...और पढ़ें

TAGS

Trending news