जम्मू-कश्मीर एक बार फिर बड़े बम धमाके के बाद पूरी तरह हिल गया है. श्रीनगर के नौगाम थाने के बास शुक्रवार की रात को ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए.
Trending Photos
)
Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार 14 नवंबर की रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे नौगाम पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त धमाका हुआ. ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. वहां आसपास मौजूद वाहनों में आग लग गई. मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया. इस धमाके में 9 की मौत और 29 लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर पुलिस और फोरेंसिक अधिकारी थे. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कई सुरक्षा जवान भी धमाके के चपेट में आ गए हैं. बता दें कि ये पुलिस स्टेशन रिहायशी इलाके के पास था, इसलिए ब्लास्ट से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. ये धमाका जब्त किए गए एक्सप्लोसिव की वजह से हुआ है.
CCTV में कैद हुआ वीडियो
धमाका उस वक्त हुआ जब फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की एक टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और एक राजस्व अधिकारी (नायब तहसीलदार) जब्त विस्फोटक सामग्री, मुख्य रूप से अमोनिया नाइट्रेट, की जांच कर रहे थे. कथित तौर पर यह सामग्री "अत्यधिक अस्थिर" थी. घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद कर दिया गया. ब्लास्ट की आवाज से आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए. दरअसल फरीदाबाद से जो अमोनियम नाइट्रेट लाया गया, वो इसी नौगाम थाने में जांच के लिए रखा गया था.
BREAKING | A massive explosion was caught on CCTV near the Nowgam area of Srinagar on Friday. pic.twitter.com/FfzLKDsPSL
— WION (@WIONews) November 14, 2025
कई जगह हुई थी छापेमारी
जब्त किए गए विस्फोटक एक बड़े इंटर स्टेट टेरर मोड्यूल का एक अहम हिस्सा था. जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के इस "सफेदपोश" मॉड्यूल की आतंकवाद-रोधी जांच श्रीनगर के नौगाम इलाके में दीवारों पर जैश-ए-मोहम्मद के समर्थक पोस्टर दिखाई देने के बाद शुरू हुई. कई राज्यों में छापेमारी के बात अब तक कई डॉक्टरों और एक इमाम सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं मुख्य आरोपी पाए गए डॉ उमर के घर को भी उड़ा दिया गया है.
#WATCH | A blast occurred near the premises of Nowgam police station in Jammu and Kashmir. More details awaited. Security personnel present at the spot. pic.twitter.com/nu64W07Mjz
— ANI (@ANI) November 14, 2025