Advertisement
trendingNow13006092

'बिहार चुनाव में लुटाया वर्ल्ड बैंक से लिया 14000 करोड़ का लोन...', प्रशांत किशोर के आरोपों पर क्या बोला NDA?

Jan Suraaj Party Blames NDA Of Fund Diverting: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने दावा किया है कि NDA ने चुनाव के लिए विश्व बैंक के फंड को डायवर्ट किया.    

'बिहार चुनाव में लुटाया वर्ल्ड बैंक से लिया 14000 करोड़ का लोन...', प्रशांत किशोर के आरोपों पर क्या बोला NDA?

Bihar Chunav 2025 Results : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं और NDA को प्रचंड जीत मिली है. वहीं चुनाव को लेकर पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए विश्व बैंक के 14,000 करोड़ रुपये के फंड को डायवर्ट कर दिया है. इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि पैसों को खैरात और मुफ्त चीजों के लिए इस्तेमाल किया गया. 

फंड डायवर्ट करने का लगाया आरोप 

उदय सिंह ने कहा,' जून से लेकर चुनावों की घोषणा होने तक नीतीश कुमार सरकार ने जनता के पैसे से लोगों के वोट खरीदने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए.' उन्होंने कहा,' यह पैमाना अभूतपूर्व है. यहां तक ​​कि विश्व बैंक से मिले लोन में से 14,000 करोड़ रुपये भी मुफ्त सुविधाओं में खर्च कर दिए गए.' उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ होगा कि आचार संहिता के बावजूद मतदान से एक दिन पहले तक लोगों को पैसा मिलता रहा. यह उन महिलाओं को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त था, जो शायद किसी तरह गुजारा करने के लिए मजबूर थीं.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली में धमाके का मना रहे थे जश्न, असम पुलिस ने 21 को किया गिरफ्तार; सीएम सरमा ने दी चेतावनी 

Add Zee News as a Preferred Source

जनता ने किसके डर से दिया वोट? 

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,' कृपया याद रखें कि जब तक जन सुराज पार्टी ने 2,000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन का वादा नहीं किया था तब तक सरकार ने इस राशि को 700 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रति माह नहीं किया था.' उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी के मतदाताओं का एक वर्ग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तहत जंगल राज की वापसी के डर से NDA के साथ चला गया. पूर्व भाजपा सांसद ने कहा,' मैं कह सकता हूं कि RJD के शासन में जंगल राज की वापसी का डर था, हालांकि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि कोई जंगल राज था, लेकिन डर तो था. कई लोग जो हमें मौका देना चाहते थे उन्होंने इसी डर से NDA को वोट दिया.' 

ये भी पढ़ें- 'SIR नहीं इस वजह से हुई NDA की जीत...,' बिहार चुनाव में किस पर निशाना साध रहे शरद पवार?   

चिराग पासवान ने दिया आरोपों का जवाब 

जन सुराज पार्टी के पवन वर्मा ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि ने यह राशि 21,000 करोड़ रुपये के वर्ल्ड बैंक फंड से निकाली गई. उन्होंने कहा,' बिहार में वर्तमान में सार्वजनिक ऋण (Public Debt) 4,06,000 करोड़ रुपये है. प्रतिदिन ब्याज 63 करोड़ रुपये है. खजाना खाली है. हमारे पास जानकारी है, जो गलत भी हो सकती है कि राज्य में महिलाओं को दी गई 10,000 रुपये की राशि 21,000 करोड़ रुपये से दी गई थी, जो विश्व बैंक से किसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए आई थी.' उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से 1 घंटे पहले 14,000 करोड़ रुपये निकाले गए और राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं को बांटे गए. जनसुराज पार्टी के इस आरोप को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने पवन वर्मा के आंकड़ों का सोर्स पूछा और उनके दावों को खोखला बताया. चिराग ने कहा,' उन्हें ये आंकड़े, ये जानकारी कहां से मिलती है? खोखले दावे कर हे हैं अगर आपके पास कोई तथ्य है तो उसे पेश करें और सरकार जवाब देगी.' 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news