जुवेनाइल जस्टिस बिल के पारित होने का निर्भया के माता-पिता ने किया स्वागत
Advertisement

जुवेनाइल जस्टिस बिल के पारित होने का निर्भया के माता-पिता ने किया स्वागत

सोलह दिसंबर के बहुचर्चित नृशंस सामूहिक बलात्कार कांड़ की पीड़िता (इस कांड में उसकी मौत हो गयी थी) के माता-पिता ने बहुप्रतीक्षित किशोर न्याय (संशोधन) विधेयक के पारित होने का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह किशोरों को महिलाओं के खिलाफ ऐसा अपराध करने से रोकेगा लेकिन उन्होंने इस बात पर अफसोस प्रकट किया कि उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिला।

जुवेनाइल जस्टिस बिल के पारित होने का निर्भया के माता-पिता ने किया स्वागत

नई दिल्ली : सोलह दिसंबर के बहुचर्चित नृशंस सामूहिक बलात्कार कांड़ की पीड़िता (इस कांड में उसकी मौत हो गयी थी) के माता-पिता ने बहुप्रतीक्षित किशोर न्याय (संशोधन) विधेयक के पारित होने का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह किशोरों को महिलाओं के खिलाफ ऐसा अपराध करने से रोकेगा लेकिन उन्होंने इस बात पर अफसोस प्रकट किया कि उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिला।

लड़की की मां आशा देवी ने संसद के बाहर कहा, ‘वैसे तो हम संतुष्ट हैं कि संशोधन पारित हो गए हैं और इससे जघन्य अपराध की पीड़िताओं को न्याय पाने में मदद मिलेगी लेकिन इस बात का दुख है कि हमारी बेटी ज्योति को इंसाफ नहीं मिला। सबसे अधिक क्रूर रहा किशोर अपराधी हमारी बार बार की अर्जियों और मांग के बावजूद रिहा हो गया।’ लड़की के पिता बद्री सिंह पांडे ने कहा, ‘यह अच्छी बात हुई है। हमारे प्रयास से कुछ नतीजे तो आए। इस मामले में किशोर अपराधी को रिहा कर प्रशासन ने गलत संदेश दिया है लेकिन नया कानून किशोरों को महिलाओं के खिलाफ ऐसा अपराध करने से रोकेगा।’

सदस्य जब किशोर न्याय संशोधन विधेयक पर बहस कर रहे थे तब दोनों पति-पत्नी ने राज्यसभा की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखी। उन्होंने इस विधेयक को पारित कराने में सहयोग की मांग को लेकर सुबह केंद्रीय संसदीय कार्यराज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की थी।

दोनों सैकड़ों युवकों ओर कार्यकर्ताओं के साथ पिछले तीन दिनों से जंतर मंतर और इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस विधेयक को पारित कराने एवं बाकी चार मुजरिमों को मृत्युदंड देने की मांग कर रहे हैं।

Trending news