Rana Balachauria: पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की वजह से इलाके में सनसनी फैली है, वहीं अब हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग से जुड़े घनशामपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ली है.
Trending Photos
)
Punjab News: पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पंजाब सहित पूरे देश में इस वारदात को लेकर चर्चा हो रही है. यहां पर सेल्फी लेने के बहाने पहुंचे हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद खेल को रोक दिया गया. एक तरफ जहां इस वारदात से सनसनी फैली हुई है वहीं दूसरी तरफ बंबीहा गैंग से जुड़े गोपी घनशामपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली है. साथ कहा कि यह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला है.
किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस वारदात के बाद बंबीहा गैंग से जुड़े घनशामपुरिया गैंग ने जिम्मेदारी ली है. साथ ही दावा किया है कि कबड्डी प्लेयर-कम-प्रमोटर राणा लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ा था. उसने मूसेवाला के हत्यारों को पनाह दी और खुद उनके साथियों को मैनेज किया. आज, राणा को मारकर, हमने अपने भाई मूसेवाला का बदला ले लिया है. इस पोस्ट के बाद पुलिस ने कहा कि वे पोस्ट को वेरिफाई कर रहे हैं.
पुलिस ने कही ये बात
SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह घटना मोहाली के सोहाना में हुई, जहां पिछले कुछ दिनों से एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था. यह 29वें सोहाना कबड्डी कप का आखिरी दिन था, लेकिन बाद में फाइनल मैच कैंसिल कर दिया गया. पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख को शाम को इनाम बांटने थे और जब यह घटना हुई, तब वे वेन्यू के पास पहुंच गए थे. हालांकि, टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजर ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा.
फैंस का किया नाटक
वारदात के बारे में जानकारी देते हुए आगे कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन हमलावरों ने फैंस होने का नाटक किया और राणा के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचे, फिर कथित तौर पर .32 बोर के हथियार से उन पर गोली चला दी. उन्हे आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॅाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.