Advertisement
trendingNow13036040

पहले की गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर किया गुमराह, केरल में कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस?

Kerala News: केरल में नशे की हालत में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद उसने पुलिस को गुमराह भी किया, जब इसका खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए. 

पहले की गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर किया गुमराह, केरल में कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस?

Kerala News: केरल से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है, यहां पर 19 साल की एविएशन स्टूडेंट चित्रप्रिया मलयाट्टूर के पास मुंडंगमट्टम से लापता हो गई थी, इसके बाद उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी. अब उसकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जिसने हर किसी को दंग कर दिया है. जानें क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला 
पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में एविएशन डिग्री की फर्स्ट-ईयर की स्टूडेंट चित्रप्रिया छुट्टियों में घर लौटी थी. शनिवार रात को वह घर से निकली थी और पास की एक दुकान पर जाने की बात कहकर गायब हो गई थी. जब वह वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने खोजबीन शुरू की पर आधी सड़ी हुई बॉडी कुरापिल्ली ढलान के पास एक सुनसान प्लॉट में मिली, जो उसके घर से मुश्किल से एक किलोमीटर दूर था. 

CCTV फुटेज भी मिला
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जांच के दौरान एक CCTV फुटेज हाथ लगा जिसमें चित्रप्रिया को एलन के साथ रात करीब 1.53 बजे बाइक पर जाते हुए दिखाया गया, एक और बाइक सवार उनका पीछा करता हुआ देखा गया. पुलिस के मुताबिक शक की वजह से दोनों में काफी बहस हुई और फिर आरोपी एलन ने शराब के नशे में लड़की के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की. 

Add Zee News as a Preferred Source

नशे में हुई थी लड़ाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार पूछताछ के दौरान एलन ने कबूल किया कि जुर्म रविवार सुबह नशे में हुए झगड़े के दौरान किया गया था. शुरू में एलन ने पुलिस को बताया था कि उसने चित्रप्रिया को अपनी बाइक पर छोड़ा था और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था. हालांकि, बॉडी मिलने के बाद, उसे दोबारा कस्टडी में ले लिया गया और उससे लगातार पूछताछ की गई जिसके बाद डरकर उसने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ये भी जांच कर रही है कि हत्या करने में क्या कोई और भी शामिल था या नहीं?

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Abhinaw Tripathi

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल...और पढ़ें

TAGS

Trending news