Advertisement
trendingNow13073759

नदी में बहता था हीरा... इतना खजाना कि डच-ब्रिटिश हो गए मालामाल; जानें कहां है भारत की डायमंड रिवर

Diamond river of india: कृष्णा नदी ऐतिहासिक रूप से हीरे और समृद्धि का केंद्र रही है और इसके किनारे निकले हीरों ने भारत को वैश्विक रत्न व्यापार में जरूरी स्थान दिलाने का काम किया है. गोलकोंडा क्षेत्र और कृष्णा नदी के आस-पास के इलाके अंतरराष्ट्रीय हीरा व्यापार के प्रमुख केंद्र थे, जो एशिया और यूरोप तक प्रसिद्ध हुए थे.

 

Trending Photos

नदी में बहता था हीरा... इतना खजाना कि डच-ब्रिटिश हो गए मालामाल; जानें कहां है भारत की डायमंड रिवर

Diamond river of india: भारत को सोने की चीड़िया कहा जाता था, पर क्या आपको पता है कि, इसी सोने की चीड़िया जैसे देश में एक ऐसी नदी थी जहां हीरे बहा करते थे. आज हम आपको भारत में बहने वाली हीरों के नदी के बारे में बताएंगे. कहा जाता है ये नदी जहां बहती है वहां समृद्धियों के स्रोत का कभी अंत नहीं हुआ. इस नदी और इसके आस-पास से निकालें हीरे, पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन माने जाते थे.

हीरे की खानों की वजह से मिला नाम
यह उपनाम नदी के पानी या बहाव के कारण नहीं बल्कि उसके आसपास के इलाके में हीरे की खानें और खनन के क्षेत्र होने की वजह से यह मिला था. सदियों तक कृष्णा नदी और उसके आसपास के इलाके दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक हीरा उत्पादक क्षेत्र रहे थे. व्यापारी, यात्री और शासक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होते थे. इसने न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया बल्कि भारत के राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव को भी दूर-दराज के देशों तक पहुंचाने का काम करवाया था.

कृष्णा नदी के किनारे खासतौर पर गोलकोंडा क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से हीरे के लिए प्रसिद्ध था. गोलकोंडा के हीरे अपनी चमक, आकार और शुद्धता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे. माना जाता है कि कोह-ए-नूर, होप डायमंड और दरिया-ए-नूर जैसे प्रसिद्ध हीरे इसी क्षेत्र से निकले थे. इन हीरों ने भारत को कई शताब्दियों तक दुनिया का प्रमुख हीरा स्रोत बनाए रखा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इसकी ख्याति बढ़ाई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

1,300 किलोमीटर लंबी नदी 
भूगोल की दृष्टि से कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से निकलती है. यह नदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है. लगभग 1,300 किलोमीटर लंबी यह नदी कृषि, बस्तियों और व्यापार के लिए उपजाऊ बेसिन प्रदान करती रही है. यही वजह है कि हीरा व्यापार से जुड़े क्षेत्रों की समृद्धि में इसका बड़ा योगदान रहा है.

गोलकोंडा केवल एक किला या खदान नहीं था बल्कि कृष्णा के ईलाकों से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय हीरा व्यापार केंद्र था. मध्यकाल में यहां से निकले हीरे भारत के पूर्वी तट के बंदरगाहों के जरिए एशिया, मध्य एशिया और यूरोप तक पहुंचते थे. डच, ब्रिटिश और अन्य यूरोपीय व्यापारी इन कीमती पत्थरों तक पहुंच बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते रहते थे. 18वीं शताब्दी में ब्राजील में हीरे की खोज से पहले तक भारत दुनिया का प्रमुख हीरा स्रोत माना जाता था.

ये भी पढ़ें: भारत में जर्मनी के चांसलर मेर्ज का हुआ आगमन! PM मोदी से मुलाकात, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर होगी बात

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
harsh singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में पत्रकार हैं. अक्टूबर 2024 में उन्होंने जी न्यूज जॉइन किया था. देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज को तेजी और सटीकता के साथ दर्शकों तक पहुंचाना ...और पढ़ें

TAGS

Trending news