Kupwara Encounter: सेना और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है. घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील इलाके में भारतीय एजेंसियों को ये कामयाबी मिली है.
Trending Photos
)
Kupwara enounter Update: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक कश्मीर में घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. एक खुफिया इनपुट के बाद हुई तैयारी के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस (J&K Police) ने संयुक्त अभियान लॉन्च किया था.
एनकाउंटर जारी
शुरुआती खबरों के मुताबिक बॉर्डर पर मुस्तैद यानी सीमा की रखवाली कर रहे सेना के सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही उनकी घेराबंदी शुरू की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकवादियों ने पहले सेना की टुकड़ी पर फायरिंग की जिसके बाद मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए.
ये भी पढ़ें- भारत-इजरायल की डील ने उड़ाए पाकिस्तान के तोते, 8,000 करोड़ का आया है खर्च
उस इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है. इस बीच पूरे इलाके में कुछ अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है.
Update : OP PIMPLE, Keran, Kupwara
Two terrorists have been neutralised by the security forces in the ongoing operation.
Search of the area in progress.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA
— Chinar Corps - Indian Army (@ChinarcorpsIA) November 8, 2025
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने दी है. चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया. ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.
ज्यादा जानकारी आने पर अभी ये खबर अपडेट की जाएगी.