सियाचिन के बहादुर सैनिक लांस नायक हनुमनथप्पा नहीं रहे, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन, अंत्येष्टि आज
Advertisement

सियाचिन के बहादुर सैनिक लांस नायक हनुमनथप्पा नहीं रहे, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन, अंत्येष्टि आज

सियाचिन ग्लेशियर से चमत्कारिक रूप से जीवित निकाले गये बहादुर सैनिक लांस नायक हनमनथप्पा कोप्पड का गुुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली।’ मद्रास रेजिमेंट के 33 वर्षीय सैनिक के परिवार में उनकी पत्नी महादेवी अशोक बिलेबल और 18 महीने की एक बेटी नेत्रा कोप्पड है। सियाचिन के इस जांबाज सैनिक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को धारवाड़ स्थित उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

सियाचिन के बहादुर सैनिक लांस नायक हनुमनथप्पा नहीं रहे, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन, अंत्येष्टि आज

नई दिल्ली:: सियाचिन ग्लेशियर से चमत्कारिक रूप से जीवित निकाले गये बहादुर सैनिक लांस नायक हनमनथप्पा कोप्पड का गुुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली।’ मद्रास रेजिमेंट के 33 वर्षीय सैनिक के परिवार में उनकी पत्नी महादेवी अशोक बिलेबल और 18 महीने की एक बेटी नेत्रा कोप्पड है। सियाचिन के इस जांबाज सैनिक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को धारवाड़ स्थित उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कर्नाटक के धारवाड़ के बेटादूर गांव के रहने वाले कोप्पड 13 वर्ष पहले सेना से जुड़े थे। 

कोप्पड की तबीयत कल और बिगड़ गयी थी। उन्हें नौ फरवरी को यहां आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तीन फरवरी को 19,600 फुट की उंचाई पर सियाचिन में हिमस्खलन के बाद बर्फ में दबने के बावजूद वह छह दिन तक मौत को मात देने में सफल रहे थे। उन्हें ‘चमत्कारी मानव’ का नाम दिया गया है।

सैनिक अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष, एक वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ और एक वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और एम्स के विशेषज्ञों के एक पैनल ने कल उनकी हालत की समीक्षा की थी। पिछले तीन दिनों से उनका दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया। अंतिम समय में उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनके निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांस नायक हनुमंतप्पा की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हनुमंतप्पा के निधन पर शोक जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और 'आप' नेता कुमार विश्वास ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इनके अलावा उमर अब्दुल्ला, अमित शाह और रविशंकर प्रसाद ने भी शोक जताया।

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनका इलाज दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में किया जा रहा था। वह पिछले कई घंटे से कोमा में चले गए थे। अस्पताल लाए जाने के वक्त से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news