Advertisement
trendingNow13040008

लॉरेंस गैंग ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को नहीं धमकाया? ऑडियो क्लिप में दावा- 'हम धमकाते नहीं सीधे ठोक देते हैं'

Bishnoi gang's audio clip Viral: गैंगस्टर की एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें उसने दावा किया है कि पवन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि उन्हे कोई धमकी नहीं दी गई थी. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

लॉरेंस गैंग ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को नहीं धमकाया? ऑडियो क्लिप में दावा- 'हम धमकाते नहीं सीधे ठोक देते हैं'

Lawrence Bishnoi, Pawan Singh: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी देने से इनकार किया है. जबकि पवन सिंह ने कहा था कि बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने उन्हें एक्टर सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी थी. कथित रूप से गैंगस्टर हरि बॉक्सर की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें उसने दावा किया है कि पवन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि उन्हें कोई धमकी नहीं दी गई थी.

'लॉरेंस बिश्नोई ने पवन सिंह को धमकी नहीं दी'

 

Add Zee News as a Preferred Source

गैंगेस्टर हरि बॉक्सर की कथित ऑडियो क्लिप में हरि बॉक्सर कहता है, 'हम सब कुछ खुलेआम करते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को धमकी नहीं दी है'. हालांकि उस क्लिप में एक सीधा संदेश था कि सलमान खान के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को धमकी नहीं दी जाएगी बल्कि सीधे निपटा दिया जाएगा. आगे वो कहता है - 'अगर कोई सलमान खान के साथ काम करता है, तो हम धमकी नहीं देंगे, बल्कि AK-47 की गोलियों की बौछार करके मार देंगे.'

आपको बताते चलें कि ज़ी न्यूज़ ऐसी किसी ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- क्या है पैक्स सिलिका? जिसको लेकर कांग्रेस ने सीधे पीएम मोदी को घेर लिया

पवन सिंह ने मांगी पुलिस प्रोटेक्शन

इस हफ्ते की शुरुआत में, सिंगर ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं. पवन सिंह के मैनेजर ने सिंगर के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी. पवन सिंह ने कहा था कि बिश्नोई गैंग से उन्हें धमकी तब मिली जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर Big Boss 19 के फिनाले में सलमान खान के साथ परफॉर्म करने का ऐलान किया था. पवन सिंह ने ये भी कहा था कि उनसे रंगदारी मांगने के लिए कॉल आए थे. जिनमें कथित तौर पर कॉलर ने सिंह को सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी. 

ये भी पढ़ें- आसमान में दूसरा 'सूरज', 10 अरब गुना पावरफुल? वैज्ञानिकों को लोकेशन मिली

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news