Advertisement
trendingNow13081007

भारत की सबसे ऊंची जगह पर शख्स ने किया शर्मिंदगी वाला काम, फूटा लोगों का गुस्सा, इंटरनेट पर जमकर सुनाया

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लेह-श्रीनगर राजमार्ग के सबसे ऊंचे स्थान, फतुला टॉप (Fotu La) पर एक मील के पत्थर एक व्यक्ति गुर्जर लिखता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.

 

Trending Photos

भारत की सबसे ऊंची जगह पर शख्स ने किया शर्मिंदगी वाला काम, फूटा लोगों का गुस्सा, इंटरनेट पर जमकर सुनाया

Viral Video: भारत में एक से बढ़कर एक घूमने योग्य जगहें हैं. कई लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को देश की सबसे ऊंची जगहों पर जाना काफी अच्छा लगता है. हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है. दरअसल, लेह-श्रीनगर राजमार्ग के सबसे ऊंचे स्थान, फतुला टॉप (Fotu La) पर एक मील के पत्थर पर एक शख्स ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसने लोगों के मन में आक्रोश भर दिया है. लोगों का कहना है कि ऐसा करना किसी भी तरह से सही नहीं है. 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि करीब 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर यहां पर स्थित एक महत्वपूर्ण पत्थर पर हरियाणा का शख्स 'गुर्जर' लिखते नजर आ रहा है. चूंकि फोटुला टॉप रणनीतिक मार्ग पर भौगोलिक और प्रतीकात्मक दोनों दृष्टियों से काफी महत्वपूर्ण है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

Add Zee News as a Preferred Source

वायरल वीडियो में ऐसा करता शख्स काफी प्रसन्न भी नजर आ रहा है. वह इस क्षण को एक उपलब्धि को तौर पर देख रहा है, लेकिन कहीं न कहीं ये एक बड़ा नुकसान और छवि धूमिल करने वाला कृत्य है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि उसने दुनिया को यह दिखाने के लिए 13000 फीच की ऊंचाई तक का सफर तय किया कि वह कितना बड़ा मूर्ख है. 

 

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तब पटना से उड़कर गुजरात क्यों जाते थे नितिन नबीन? भाजपा के नए अध्यक्ष का किस्सा

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट 

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने शख्स के इस कृत्य की कड़ी आलोचना की है. कुछ यूजर्स ने इसको अहंकारपूर्ण करार दिया है, तो कुछ ने इसको अनादरपूर्ण बताया है. कुछ यूजर्स ने कहा कि ये स्थान फोटो खींचाने और प्रदर्शित करने के लिए नहीं हैं, बल्कि इन जगहों की खूबसूरती को देखा जाना चाहिए और महसूस किया जाना चाहिए. 

वीडियो पर एक्शन लेने की मांग 

इस पोस्ट के कमेंट में कुछ लोगों ने संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस वीडियो में शख्स का चेहरा, गाड़ी का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. लोगों ने सीमा सड़क संगठन औक लद्दाख यातायात पुलिस से तोड़फोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया है. 

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों का मामला, SC ने मेनका गांधी को लगाई फटकार, पूछा- मंत्री रहते खुद क्या किया?

About the Author
author img
abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन...और पढ़ें

TAGS

Trending news