Advertisement
trendingNow12734662

Aaj Ki Taza Khabar: 'पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई नहीं मिटेगी'... अमित मालवीय ने कांग्रेस पर किया तंज

Breaking News in Hindi​: कांग्रेस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादास्पद पोस्टर जारी किया था. कांग्रेस ने विवाद गहराने के बाद उस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई मिट नहीं जाएगी.

 

Aaj Ki Taza Khabar: 'पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई नहीं मिटेगी'... अमित मालवीय ने कांग्रेस पर किया तंज
LIVE Blog

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 29 April 2025: कांग्रेस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादास्पद पोस्टर जारी किया था. कांग्रेस ने विवाद गहराने के बाद उस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई मिट नहीं जाएगी.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
29 April 2025
23:37 PM

'पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई नहीं मिटेगी'... अमित मालवीय ने कांग्रेस पर किया तंज

कांग्रेस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादास्पद पोस्टर जारी किया था. कांग्रेस ने विवाद गहराने के बाद उस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई मिट नहीं जाएगी. अमित मालवीय ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'पोस्ट डिलीट करने से सच्चाई मिट नहीं जाएगी। आपकी 'सर तन से जुदा' मानसिकता उजागर हो गई है। आप बेशर्म इस्लामिस्ट हैं, जो सत्ता में वापसी के लिए पीएम मोदी को भी निशाना बनाने से नहीं हिचकिचाएंगे. लेकिन आप ऐसा कभी नहीं कर पाओगे। राहुल गांधी की पीढ़ी राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक होती जा रही है, जबकि भारत आपके बिना आगे बढ़ रहा है और अब आप उसकी पहुंच से बहुत दूर हो चुके हैं.'

20:32 PM

जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दे दी है. जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 14 मई, 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा साझा करते हुए कहा कि यह नियुक्ति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत की गई है. जस्टिस गवई, जो वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं. वे 14 मई 2025 से अपनी नई भूमिका ग्रहण करेंगे.

19:21 PM

हम सेना को खुली छूट देते हैं, आतंकवाद का करेंगे खात्मा, बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक हुई, जिसमें सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि यह सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ देश की सबसे बड़ी कार्रवाई में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही पाकिस्तान आधारित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना, नौसेना तथा वायु सेना के प्रमुख भी मौजूद हैं. घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने इस बैठक को "तात्कालिकता और प्रकृति में असाधारण" बताया. यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले के कुछ ही दिनों बाद हो रही है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. उनमें अधिकांश पर्यटक थे. PM मोदी ने सेना को खुली छूट दी है.

19:08 PM

PM आवास पर हाई लेवल मीटिंग खत्म, करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक

पहलागम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठके कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम आवास पर बड़ी बैठक हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली. इस बैठक में NSA, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल रहे.  बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

16:50 PM

एक्शन का इंतजार... पीएम आवास पर बड़ी बैठक, NSA-CDS समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल

पहलागम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठके कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम आवास पर बड़ी बैठक जारी है. इस बैठक में NSA, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल. बैठक में रक्षामंत्री भी मौजूद हैं. 

16:49 PM

 ये लोग कश्मीरीयों के खिलाफ जहर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं: महबूबा मुफ्ती

महबुबा मुफ्ती मेरी गुजारिश है गृहमंत्री से मिलिटेंस के साथ डील करते हुए आम लोगो के घर ना गिराए जाए जिनकी शादी 30 साल हो गए है उनका घर तो हिंदुस्तान है वो अब कहां जाएंगे उनको अपना घर बार ना छोड़ना पड़े उन्होने मुल्क के खिलाफ कोई काम ना करें, जैसे हम जय श्री राम कहते है हम लोग अल्लाह हू अकबर कहते हैं. जब कोई मुश्किल में होता है इन लोगों पर लालत है सरकार को ऐसे लोगों पर एक्शन लेना चाहिए. ये लोग कश्मीरीयों के खिलाफ जहर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

15:31 PM

चीन के लियाओनिंग में बड़ा हादसा,  रेस्तरां में भीषण आग लगने से 22 लोगों की मौत, 3 घायल
पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत में बड़ा हादसा हुआ है. यहां के लियाओयांग में मंगलवार को एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए.

13:38 PM

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को पहलगाम में हुआ आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के घर कानपुर जाएंगे. मृतक शुभम की पत्नी ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की है.  

13:05 PM

भारत ने पर पाक रक्षा मंत्री के 'X' अकाउंट पर बैन लगाया   

भारत ने फेक और गलत खबरें फैलाने के लिए पाकिस्तान के ISI और ISPR से जुड़े कई पाकिस्तानी प्रकारों के 'X' अकाउंट पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा भारत की ओर से पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के अकाउंट पर भी बैन लगाया गया है.  

12:20 PM

कल होगी CCS की दूसरी बैठक 
30 अप्रैल 2025 को  पीएम की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की समिति CCS की बैठक का आयोजन होगा. बैठक में पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद CCS की यह दूसरी बैठक होगी.   

11:30 AM

अहमदाबाद में ध्वस्त की बस्ती 
गुजरात के अहमदाबाद में अहमदाबाद नगर निगम ने चंदोला झील के पास अवैध बस्तियों को ध्वस्त किया.  संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल के मुताबिक इस इलाके में ज्यादातर बांग्लादेशी रहते थे.  

11:25 AM

कनाडा चुनाव में हारे खालिस्तानी नेता  
कनाडा के आम चुनाव में खालिस्तानी नेता जगमीत सिंह की हार हो गई है. उनकी पार्टी NDP ने 343 सीटों से चुनाव लड़ा था. जगमीत ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है. उनकी हार कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है.  

10:40 AM

कश्मीर में 48 पर्यटन स्थल बंद 
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को देखते हुए कई रिजॉर्ट और पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है. 

10:06 AM

रायबरेली में राहुलर गांधी ने किया नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने  विसाका इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कुंदागंज में एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन और 2 मेगावाट एटम सोलर रूफ प्लांट का उद्घाटन किया.     

09:30 AM

राहुल गांधी का सीएम को पत्र  
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने का अनुरोध किया. पत्र में उन्होंने लिखा,' इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं.'     

09:02 AM

भारत से पाकिस्तान लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें जल्दी-से जल्दी भारत छोड़ने का आदेश दिया है. इस दौरान अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौट रही पाकिस्तानी नागरिक इरा ने कहा,' मेरी शादी 10 साल पहले दिल्ली में हुई थी. कोविड के दौरान मेरा वीजा समाप्त हो गया था. मैं NORI वीजा धारक हूं, लेकिन मुझे पहलगाम हमले के कारण देश छोड़ने के लिए कहा गया है. वहां जो कुछ भी हुआ वह बिल्कुल गलत है, लेकिन हमें इसके लिए दंड नहीं देना चाहिए.'  

08:40 AM

राहुल गांधी के दौरे पर बोले कांग्रेस नेता 
राहुल गांधी के अमेठी और  रायबरेली दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,'   गांधी परिवार की एक खास बात है कि वे अपने राष्ट्रीय और आंतरिक जिम्मेदारी को पूरा करने के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्रों का भी अच्छे से ख्याल रखते हैं. हम पहलगाम हमले के बाद अपनी विदेश यात्रा को छोटा करने के लिए राहुल गांधी को सलाम करते हैं.'  

 

08:30 AM

कनाडा में आम चुनाव के रूझान

कनाडा में चल रहे चुनावों के हालिया रुझानों के मुताबिक मौजूदा पीएम मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी सत्ता में बनी रहेगी. रुझानों के मुताबिक कार्नी की पार्टी की जीत तय है, लेकिन पार्टी को बहुमत मिलता है या नहीं इस पर पेंच फंसा हुआ दिख रहा है.  

07:37 AM

शोरूम में लगी आग 
महाराष्ट्र के मुंबई में एक शोरूम में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग बुझाने का काम अभी तक जारी है. घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई है. 

07:30 AM

पहलगाम आतंकी हमले पर UN में बोली योजना पटेल 
भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र ( UN) में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा,'  पहलगाम आतंकी हमला साल 2008 में हुए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद से नागरिकों के साथ सबसे बड़ी कैजुअल्टी की संख्या को दर्शाता है. दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत इस तरह के कृत्यों के पीड़ितों, उनके परिवारों और समाज पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभाव को अच्छी तरह समझता है.' उन्होंने कहा,' भारत जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद दुनिया भर के नेताओं और सरकारों द्वारा दिए गए स्पष्ट समर्थन और एकजुटता की गहराई से सराहना करता है और इसकी कद्र करता है. यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस का प्रमाण है. हम दोहराते हैं कि आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए.' 

योजना पटेल ने आगे कहा,' आतंकवाद के पीड़ितों के संघ (VoTAN) की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है. यह पीड़ितों की बात सुनने और उन्हें समर्थन देने के लिए एक संरचित और सुरक्षित जगह बनाएगा. भारत का मानना ​​है कि आतंकवाद के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए VoTAN जैसी पहल जरूरी है. यह सुनिश्चित करते हुए कि पीड़ित हमारे सामूहिक प्रयासों के केंद्र में रहें.' 

07:02 AM

एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी 
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी 29 अप्रैल को रायबरेली और 30 अप्रैल 2025 को अमेठी दौरे पर रहेंगे. राहुल गांधी दौरे के लिए एयरपोर्ट पहुंचे.   

06:56 AM

पाकिस्तान ने की गोलीबारी 
पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल 2025 की रात को  कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों के साथ अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पार गोलीबारी की. इस दौरान भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का अच्छे से जवाब दिया     

 

06:33 AM

वैभव सूर्यवंशी के घर पर मना जश्न 
14 साल के राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी IPL में 35 गेंदों पर शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इस खुशी में वैभव के बिहार स्थित समस्तीपुर में उनके घर के बाहर जश्न मनाया गया.    

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news