Live Now

Daily News Brief: जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ सक्सेसफुल, अब जल्द से जल्द लाइसेंस देने की तैयारी

Breaking News 11 December 2024: देश और दुनिया की तमाम खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए...

Daily News Brief: जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ सक्सेसफुल, अब जल्द से जल्द लाइसेंस देने की तैयारी
11 December 2024 08:17 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार...

दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में तार चोरी करने वाले 11 सदस्यीय गिरोह के कथित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन) विजय सिंह ने बताया, ‘‘हमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से पांच दिसंबर को तार चोरी होने के बारे में शिकायत मिली थी. चोरी के कारण मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं थीं.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दो वाहनों पर जांच केंद्रित किया. अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वाहनों का पता लगाया और 11 लोगों के एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. हमने उनसे 52 मीटर चोरी की गई तार भी बरामद की है. आगे की जांच जारी है.’’

11 December 2024 07:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में दहेज से जुड़े हत्या मामले में पति और सास-ससुर को आजीवन...

उत्तर प्रदेश में दहेज से जुड़े हत्या मामले में पति और सास-ससुर को आजीवन कारावास

मैनपुरी की एक स्थानीय अदालत ने दहेज से जुड़े हत्या के मामले में आरोपी तीन लोगों को दोषी करार देते हुए बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया. अभियोजन पक्ष के वकील राकेश गुप्ता ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश जहेंद्र पाल सिंह ने वर्ष 2018 में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर निशा नामक विवाहिता की हत्या के जुर्म में उसके पति सत्येंद्र, ससुर उपदेश चौहान और सास मीना देवी को सजा सुनाई है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़िता निशा के भाई स्वतंत्र प्रताप सिंह ने तीन अक्टूबर 2018 को कुर्रा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. गुप्ता के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 23 नवंबर, 2017 को शादी के बाद निशा के पति, ससुर और सास मीना उसे दहजे में कार और दो लाख रुपये नकद धनराशि देने की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे.

11 December 2024 06:41 PM (IST)

उप्र के जौनपुर में मुस्लिम अपना रहे हिंदू उपनाम...

उप्र के जौनपुर में मुस्लिम अपना रहे हिंदू उपनाम

जिले के एक गांव में कई मुस्लिम परिवारों ने दुबे, पांडे और तिवारी जैसे उपनाम अपना लिए हैं और उनका दावा है कि उनके पूर्वज हिंदू थे. यह परिवर्तन विशाल भारत संस्थान द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान की देन है, जो राज्य के पूर्वांचल क्षेत्र में लोगों के बीच धार्मिक संघर्ष को समाप्त करने के लिए उन्हें ‘अपनी जड़ों से जुड़ने’ के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. नौशाद अहमद अब नौशाद अहमद दुबे हो गए हैं . उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि मेरे पूर्वज ब्राह्मण थे. मेरे पिता लाल बहादुर दुबे बाद में लाल बहादुर शेख के नाम से जाने गए.’’ केराकत तहसील के डेहरी गांव के निवासी नौशाद ने बताया कि वह नमाज और रोजा रखने जैसी इस्लामी प्रथाओं का पालन करते हैं लेकिन अब उन्होंने गायों की देखभाल भी शुरू कर दी है और उनके पास नौ गायें हैं.

11 December 2024 06:16 PM (IST)

भारत में लॉजिस्टिक्स लागत दो साल में घटकर नौ प्रतिशत रह जाएगी: गडकरी...

भारत में लॉजिस्टिक्स लागत दो साल में घटकर नौ प्रतिशत रह जाएगी: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि भारत में लॉजिस्टिक्स लागत दो साल के भीतर घटकर नौ प्रतिशत तक रह जाएगी. बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, “फिलहाल हमारी लॉजिस्टिक्स लागत 14-16 प्रतिशत है... मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दो साल के भीतर... हमारी लॉजिस्टिक्स लागत नौ प्रतिशत रह जाएगी. इससे हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में होंगे.” मंत्री ने कहा कि चीन में लॉजिस्टिक्स लागत आठ प्रतिशत है और अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में यह 12 प्रतिशत है.

11 December 2024 05:23 PM (IST)

एनआईए ने जिन मामलों की जांच की है उनमें दोषसिद्धि दर 95.23 प्रतिशत है : सरकार...

एनआईए ने जिन मामलों की जांच की है उनमें दोषसिद्धि दर 95.23 प्रतिशत है : सरकार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अपनी स्थापना के बाद से पांच दिसंबर 2024 तक 640 मामले दर्ज किए हैं जिनमें से 504 मामलों की जांच की जा रही है तथा एनआईए द्वारा जांच किए गए मामलों में दोष सिद्धि दर 95.23 प्रतिशत है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बुधवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए यह भी बताया कि 505 मामलों में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. राय ने बताया कि इन मामलों की जांच के सिलसिले में अब तक एनआईए ने 4174 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद अब तक 595 लोगों को दोषी ठहराया गया है. उन्होंने बताया कि एनआईए ने जिन मामलों की जांच की है उनमें दोषसिद्धि दर 95.23 प्रतिशत है. जांच के दौरान एनआईए ने यूए(पी) अधिनियम के तहत कुल 543 (चल और अचल) संपत्तियों को जब्त/संलग्न किया है, जिनकी कीमत 109.6 करोड़ रुपये है.

11 December 2024 04:33 PM (IST)

तृणमूल एवं सत्ता पक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण लोस की कार्यवाही आधे घंटे...

तृणमूल एवं सत्ता पक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण लोस की कार्यवाही आधे घंटे स्थगित

कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को मदद नहीं दिये जाने के आरोपों को लेकर लोकसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और सदन की कार्यवाही चार बजकर 10 मिनट पर आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा के क्रम में तृणमूल सदस्य कल्याण बनर्जी ने पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान सहकारी संघवाद को तहस-नहस करने का आरोप लगाया. इसी क्रम में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की जनता को मरने के लिए छोड़ दिया. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसका कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि बनर्जी संभवत: कोरोना के समय सो रहे थे.

11 December 2024 04:19 PM (IST)

दिल्ली वक्फ बोर्ड धन शोधन मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को जमानत दी...

दिल्ली वक्फ बोर्ड धन शोधन मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को जमानत दी

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड धन शोधन मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत दे दी. न्यायालय ने उनके लंबे समय से जेल में रहने तथा निकट भविष्य में मुकदमा शुरू होने की संभावना नहीं होने को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया. न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि जीशान हैदर और दाउद नासिर 11 नवंबर, 2023 को गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं और उनके खिलाफ अब तक आरोप भी तय नहीं किए गए हैं. पीठ ने कहा, ‘‘अपीलकर्ता लगभग एक वर्ष और एक महीने से हिरासत में हैं. पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत दायर शिकायत में आरोप तय नहीं किए गए हैं. शिकायत में 29 गवाहों का हवाला दिया गया है और लगभग 50 दस्तावेजों का जिक्र किया गया है जो 4,000 से अधिक पृष्ठों में हैं.’’ शीर्ष अदालत ने कहा, ‘‘अब तक आरोप भी तय नहीं किए गए हैं, इसलिए मुकदमा जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है. मामले के तथ्यों और अपीलकर्ताओं के हलफनामों एवं सेंथिल बालाजी के मामले में इस न्यायालय के फैसले के मद्देनजर... अपीलकर्ताओं को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए.’’

11 December 2024 03:45 PM (IST)

वैश्विक पर्यटन से बढ़ते उत्सर्जन के लिए केवल 20 देश जिम्मेदार : नया अध्ययन...

वैश्विक पर्यटन से बढ़ते उत्सर्जन के लिए केवल 20 देश जिम्मेदार : नया अध्ययन

वैश्विक पर्यटन से बढ़ते उत्सर्जन के लिए लगभग पूरी तरह से जिम्मेदार 20 देश हैं, और इस प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के प्रयास अनुपयोगी साबित हो रहे हैं. यह हमारे नए अनुसंधान का मुख्य निष्कर्ष है, जो आज ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. यह अब तक पर्यटन उत्सर्जन का सबसे कठोर और व्यापक विश्लेषण है. अध्ययन कई आंकड़ों का एक साथ विश्लेषण करता है, जिसमें 11 वर्षों (2009-2020) में 175 सरकारों द्वारा सीधे प्रकाशित किए गए आंकड़े भी शामिल हैं. यह संयुक्त राष्ट्र-समर्थित ‘स्थायी पर्यटन के माप’ ढांचे का उपयोग करता है और राष्ट्रीय स्तर पर एकत्र पर्यटन व्यय और उत्सर्जन तीव्रता के आंकड़ों को प्राप्त करता है.

11 December 2024 03:12 PM (IST)

रेलवे में 58,642 खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है: रेल मंत्री...

रेलवे में 58,642 खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है: रेल मंत्री वैष्णव

केंद्र सरकार को रेलवे में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. रेल मंत्री ने लोकसभा में ‘रेल (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही. उनके जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. वैष्णव ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहूंगा कि संप्रग सरकार के समय 4,11,000 लोगों को रेलवे में नौकरी मिली थी, जबकि मोदी सरकार में 5,02,000 युवाओं की भर्ती रेलवे में की गई है.’’ उन्होंने कहा कि रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में रेलवे नौजवानों को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है.

11 December 2024 02:25 PM (IST)

संविधान के प्रति कांग्रेस पार्टी के मन में सम्मान नहीं: संबित पात्रा...

संविधान के प्रति कांग्रेस पार्टी के मन में सम्मान नहीं: संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'आज सुबह से हम खबर देख रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी और कुछ घटक दलों ने ये तय किया है, खासकर हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों के बाद कि विधानसभा के इन चुनावी नतीजों को लेकर वे चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे. मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि कांग्रेस पार्टी बार-बार EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाती है और बार-बार पटखनी खाकर वापस आती है. किसी की फजीहत हुई है तो वो कांग्रेस पार्टी की हुई है. EVM के काम करने का तरीका और चुनाव आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया को CCTV में कैद करके प्रेस वार्ता के माध्यम से सबके सामने रखा है. फिर भी इस पूरे विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी आज सुप्रीम कोर्ट में जा रही है. यह दिखाता है कि संविधान के प्रति कांग्रेस पार्टी के मन में सम्मान नहीं है.'

11 December 2024 02:18 PM (IST)

जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ सक्सेसफुल, अब जल्द से जल्द लाइसेंस देने की...

जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ सक्सेसफुल, अब जल्द से जल्द लाइसेंस देने की तैयारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने कहा, 'जेवर एयरपोर्ट पर उड़ान का सत्यापन हो चुका है और यह बहुत सफलतापूर्वक हुआ है और निर्माण कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है. हम इसे जल्द से जल्द लाइसेंस देने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अतिरिक्त एयरपोर्ट तक पहुंच मिल सके. जेवर एक बहुत ही रणनीतिक स्थान है. हमें उम्मीद है कि यह अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा.'

11 December 2024 01:48 PM (IST)

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में मारा गया 1 नक्सली...

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में मारा गया 1 नक्सली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.

11 December 2024 01:25 PM (IST)

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, कहा- वो कुछ भी बोलें, हम सदन चलने...

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, कहा- वो कुछ भी बोलें, हम सदन चलने देंगे

संसद से शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध जारी है. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. स्पीकर के साथ बैठक के बाद राहुल गांधी ने बताया कि हमने स्पीकर से कहा है कि हम सदन चलाना चाहते हैं. बीजेपी आरोप लगाती रहती है लेकिन हम चाहते हैं कि बीजेपी के उकसावे के बावजूद सदन चलाएं. हम हर तरह से डिबेट चाहते हैं. चाहे वो मेरे बारे में कुछ भी बोलें, पर हम डिबेट चाहते है.

11 December 2024 01:10 PM (IST)

Parliament Session Live: 3 बजे होगी विपक्षी दलों की बैठक...

Parliament Session Live: 3 बजे होगी विपक्षी दलों की बैठक

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और INDIA एलायंस के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 3 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में होगी. बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध जारी है.

11 December 2024 12:33 PM (IST)

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित...

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

सोरोस के मुद्दे पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोरोस मुद्दा उठाया था.

 

11 December 2024 12:25 PM (IST)

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने PM मोदी को अविश्वास प्रस्ताव पर दिया ब्रीफ...

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने PM मोदी को अविश्वास प्रस्ताव पर दिया ब्रीफ

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनकड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ब्रीफ दिया.

11 December 2024 11:41 AM (IST)

सुप्रिया सुले ने लोकसभा में की भारतीय रेलवे की तारीफ...

सुप्रिया सुले ने लोकसभा में की भारतीय रेलवे की तारीफ

एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अपने क्षेत्र में रेलवे स्टॉपेज कम किए जाने को लेकर सवाल उठाया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने भारतीय रेलवे और रेलवे में हो रहे काम को लेकर तारीफ की. उन्होंने प्रश्न काल के दौरान कहा कि रेलवे में सफाई को लेकर बहुत ज्यादा काम हुआ है, जिसके लिए रेलवे बधाई का पात्र है.

11 December 2024 11:14 AM (IST)

Parliament Session Live: राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित...

Parliament Session Live: राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जमकर हुआ, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

11 December 2024 11:12 AM (IST)

Parliament Session Live: अविश्वास प्रस्ताव पर राज्यसभा में हंगामा...

Parliament Session Live: अविश्वास प्रस्ताव पर राज्यसभा में हंगामा

राज्यसभा में भी उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अविश्वास प्रस्ताव को अपमान बताया और कहा कि यह सोरोस के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह किया गया है.

11 December 2024 11:10 AM (IST)

संसद की गेट पर राहुल ने राजनाथ सिंह को थमाया तिरंगा...

संसद की गेट पर राहुल ने राजनाथ सिंह को थमाया तिरंगा

संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन चल रहा है. कांग्रेस सांसद एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा दे रहे हैं. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तिरंगा थमाया.

11 December 2024 11:01 AM (IST)

CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला दिल्ली दौरा...

CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला दिल्ली दौरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शपथग्रहण के बाद आज पहली बार दिल्ली आ रहे हैं. दिल्ली दौरे के दौरान फडणवीस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. फडणवीस के दौरे के दौरान महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत होगी.

11 December 2024 10:47 AM (IST)

Delhi Chunav 2025: चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलेंगे केजरीवाल...

Delhi Chunav 2025: चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलेंगे केजरीवाल

दिल्ली चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है और बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मुलाकात करेंगे. केजरीवाल दोपहर 3:30 बजे CEC से मुलाकात कर दिल्ली में वोट काटने के मुद्दे पर बातचीत करेंगे.

11 December 2024 09:48 AM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने किया कंफर्म, दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी आम...

अरविंद केजरीवाल ने किया कंफर्म, दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने कंफर्म कर दिया है कि अगले  साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है.'

11 December 2024 09:27 AM (IST)

Teen Talaq: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज...

Teen Talaq: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट में आज (11 दिसंबर) तीन तलाक से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई होनी है. इस याचिका के जरिए तीन तलाक पर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून को चुनौती देने की कोशिश की गई है. आपको बता दें कि सरकार ने इस कानून के जरिए तीन तलाक को अपराध के दायरे में रख दिया था.

11 December 2024 09:27 AM (IST)

दिल्ली शराब घोटाला: सिसोदिया की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज...

दिल्ली शराब घोटाला: सिसोदिया की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सिसोदिया ने जमानत की शर्त में ढील देने की मांग की है, जिसके तहत उन्हें हर छह महीने में जांच अधिकारी के सामने पेश होना होता है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ 11 दिसंबर को सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करेगी. जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा उल्लेख किए जाने के बाद सिसोदिया द्वारा प्रस्तुत याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

सुमित राय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम को लीड कर रहे हैं. सुमित की विशेषज्ञता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल खबरों के डीप एनालिसिस में है.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद सुमित ने अपने करियर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनका मजबूत पक्ष है. न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के जरिए सुमित यह सुनिश्चित करते हैं कि पाठकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचें.

सुमित राय से आप sumit2.kumar@zeemedia.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप सुमित राय से एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर @imSumitKRai से कनेक्ट कर सकते हैं.

Read More