Delhi Red Fort Blast Live Updates: ब्लास्ट के बाद देशभर में एजेंसिया हाई अलर्ट पर हैं. दिल्ली में लालकिले के पास रेड लाइट पर हुए धमाके में अबतक 9 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा ज़ख्मी हुए हैं. पुलवामा से लेकर फरीदाबाद और दिल्ली के लाल किले से लेकर एलएनजेपी अस्पताल तक से आ रहे हर अपडेट को जानने के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ...
Trending Photos
)
दिल्ली ब्लास्ट पर घाटी में रोष
घाटी की जनता ने कैंडल मार्च के बाद कहा कि हम कल दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना का कड़ा विरोध करते हैं. इतना ही नहीं इसकी निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. यह मानवता की हत्या है और हम हमेशा कहते हैं कि किसी निर्दोष की हत्या मानवता की हत्या है. देश के नागरिकों को संदेश देते हुए सोनमर्ग निवासी ने कहा कि हम ब्लास्ट की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ खड़े हैं.
#WATCH | Sonamarg, J&K | A local says, "This candle protest was organised to show that we strongly oppose the bomb blast incident that took place in Delhi yesterday. We have no words to condemn it. It is a murder of humanity. We always say that the murder of an innocent is the… https://t.co/8bcyAywxBG pic.twitter.com/Qv3sRZJBNE
— ANI (@ANI) November 11, 2025
जम्मू-कश्मीर में कैंडल मार्च
दिल्ली धमाके के बाद पूरे देश में घायल और मारे गए लोगों के लिए सहानुभूति देखा जा रही है. ऐसा ही कुछ घाटी में भी देखने को मिला जहां व्यापारियों और व्यापार मंडल ने दिल्ली हादसे के पीड़ितों के लिए कैंडल मार्च निकाला है.
#WATCH | J&K | Traders and Beopar Mandal Association of Sonamarg hold a candle march in solidarity with the Delhi car blast victims pic.twitter.com/avwKkElVYp
— ANI (@ANI) November 11, 2025
ब्लास्ट स्पॉट पर मिले जिंदा कारतूस
दिल्ली में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके वाली जगह से FSL टीम को जांच के दौरान 2 जिंदा कारतूस मिले हैं. इसके अलावा एफएसएल टीम को दो तरह के विस्फोटक के सैम्पल भी ब्लास्ट स्पॉट से मिले हैं. जिसमें पहला सैम्पल संभावित अमोनिया नाइट्रेट जैसा है तो वहीं दूसरा विस्फोटक अमोनिया नाइट्रेट से भी ज्यादा घातक है, जिसकी जांच की जा रही है. हालांकि, जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि दूसरा विस्फोट किस तरह का है.
दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों को चांदनी चौक पर दी गई श्रद्धांजलि
लाल किला के पास हुए हालिया विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों को आज चांदनी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. श्रद्धांजलि में मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी गई और मृतकों के लिए मौन धारण कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया गया.

डॉक्टर मुजम्मिल शकील ने कमरे का 2 महीने का किराया देकर विस्फोटक रखे, फिर गायब हो गया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार फरीदाबाद के अल फलाह अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील ने विस्फोटकों को रखने के लिए अपने घर के कमरे का दो महीने का किराया 2400 रुपये दिया था और फिर कभी वहां वापस नहीं लौटा था.
दिल्ली कार विस्फोट के बाद अमित शाह ने एजेंसियों को 'प्रत्येक अपराधी की तलाश' करने का दिया आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लाल किले के पास कार विस्फोट की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा की अध्यक्षता की और सुरक्षा एजेंसियों को घटना में शामिल प्रत्येक अपराधी का शिकार करने का निर्देश दिया और कहा कि जिम्मेदार लोग हमारी एजेंसियों के क्रोध का सामना करेंगे. शाह ने यह निर्देश सुरक्षा समीक्षा बैठक के पहले दौर के दौरान दिया, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने मंगलवार सुबह अपने आवास पर की.
फरीदाबाद पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल के साथ काम करने वालों से पूछताछ की
फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा के अल फलाह विश्वविद्यालय में डॉ. मुजम्मिल के साथ काम करने वाले छात्रों, प्रिंसिपल और संकाय सदस्यों से पूछताछ की. फरीदाबाद में कथित आतंकी मॉड्यूल चलाने के सिलसिले में सोमवार सुबह डॉ. मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे आतंकी मॉड्यूल के बारे में पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में चिकित्सक था.
हम 1 भी मौत नहीं कर सकते बर्दाश्त: डॉ. सुकांत मजूमदार
दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर विस्फोटक सामग्री जब्त नहीं की गई होती तो यह और भी बड़ी घटना हो सकती थी. हम एक भी मौत बर्दाश्त नहीं कर सकते.
दिल्ली बम विस्फोट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव केन्द्र सरकार को घेरा
दिल्ली बम विस्फोट पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब जब प्रधानमंत्री ने यह कहा है, तो हमें विश्वास है कि वह सच्चाई सामने लाएंगे और पता लगाएंगे कि राष्ट्रीय राजधानी के बीचों-बीच, उस जगह पर, जहां हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जहां से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, इस हमले को किसने अंजाम दिया. इतनी बड़ी घटना उस जगह हुई जो हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है. यह बहुत निंदनीय है. हताहतों की संख्या दुर्भाग्यपूर्ण है. बार-बार हमारी खुफिया विफलता क्यों होती है?
Lucknow, Uttar Pradesh | On the Delhi bomb blast, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, "PM Narendra Modi has said that all those responsible will be exposed and brought to justice. Strictest of actions will be taken against the accused. Now that the Prime Minister has said… pic.twitter.com/65ywxSfusp
— ANI (@ANI) November 11, 2025
राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली विस्फोट को लेकर अमित शाह से की बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दिल्ली में लाल किले के पास कल शाम हुए विस्फोट के बारे में जानकारी ली.
Delhi Blast case: दिल्ली धमाका मामला
दिल्ली धमाके की जांच कर रही एजेंसियों ने डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया है. उस डीएनए सैंपल से डॉक्टर उमर की पहचान की जाएगी.
Delhi Blast news: एनआईए करेगी जांच
लाल किले बम ब्लास्ट की जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दी है. अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी को आधिकारिक रूप से जांच के आदेश दिए गए हैं.
Delhi Blast news: अलफलाह यूनिवर्सिटी में रेड जारी
दिल्ली धमाके की जांच NIA करेगी धमाके की जांच. इस बीच फरीदाबाद की अलफला यूनिवर्सिटी में रेड हुई. इस दौरान वहां से 8 लोगों को हिरासत में लेने की खबर है.
Delhi blast car blast update: धमाके वाली कार की कहानी
सलमान ने i20 गाड़ी देविंदर को मार्च 2025 में किसी एप्प के ज़रिए बेची. देविंदर ने गाड़ी रॉयल कार ज़ोन के सोनू को बेच दी, सोनू ने वो कार 29 अक्टूबर को आमिर राशिद को बेच दी, आमिर राशिद ने कार उमर को दे दी थी. उमर मतलब डॉक्टर उमर जो गाड़ी चला रहा था. 29 अक्टूबर को i20 कार जो खरीदी गई थी उसका नंबर HR 26 CE 7674 था. उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस वक्त कर के साथ तीन लोग मौजूद हैं. वीडियो 29 अक्टूबर शाम 4 बजकर 20 मिनट का है। शक है कि वीडियो में लंबी दाढ़ी में तारिक भी मौजूद है, जिसके नाम पर डॉक्टर उमर ने कार खरीदी थी.
Delhi blast live updates: दिल्ली धमाके में चौंकाने वाले खुलासे
फरीदाबाद की अलफला यूनिवर्सिटी में छापेमारी में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. वहां के स्टाफ, छात्र और कुछ अन्य डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.
Delhi i20 car blast news: ब्लास्ट वाली कार का नया वीडियो सामने आया
29 अक्टूबर को i20 कार HR 26 CE 7674 खरीदी गई थी. उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस वक्त कर के साथ 3 लोग मौजूद हैं. वीडियो 29 अक्टूबर शाम 4 बजकर 20 मिनट का है. शक है कि वीडियो में लंबी दाढ़ी में तारिक भी मौजूद है, जिसके नाम पर डॉक्टर उमर ने कार खरीदी थी. अब उसका वीडियो सामने आया है..
फरीबाबाद से तबाही का सामान बरामद
फरीदाबाद के सेक्टर 56 से भारी तादाद में विष्फोटक बरामद हुआ है.
Delhi blast Pulwama link: हरियाणा नंबर की कार... फरीदाबाद मॉड्यूल से लेकर लाल किले तक... धमाके की इनसाइड स्टोरी
दिल्ली धमाके की जांच कर रही एजेंसियों ने पुलवामा से डॉक्टर सज्जाद अहमद को पुलिस ने पकड़ा है. डॉक्टर सज्जाद, उमर का दोस्त था.
Delhi news: दिल्ली धमाके से जुड़ी एक और बडी खबर
जो उमर गाड़ी में दिखा, उसके घर ZEE NEWS पहुंचा है. लाल किले के पास i20 गाड़ी में दिखा था आतंकी उमर. उमर के परिवार से ZEE NEWS की बात तो उमर की भाभी ने कहा कि उमर ने भरोसा तोड़ा है. 'हमें मीडिया वालों से पता चला है. 2 महीने पहले उमर घर आया था'.
PM Modi on Delhi Blast: पीएम मोदी का बड़ा बयान
आज का दिन भूटान के लिये, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगो के लिये बहुत अहम है. सदियों से भारत और भूटान का बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक नाता है और इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत का और मेरा कमिटमेंट था. लेकिन आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं. आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में था. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जायेंगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा.
PM Modi on Delhi blast: दिल्ली धमाके पर बोले मोदी
पीएम मोदी ने भूटान से देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी देते हुए आतंकवादियों का हिसाब जल्द पूरा करने की बात कही है. पीएम मोदी ने कहा है कि वो पूरी रात मीटिंग करते रहे. एजेंसियां इस दिल्ली धमाके की तह तक जाएंगी और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.'
Delhi Blast MHA Meeting: दिल्ली धमाके पर गृह मंत्रालय की बैठक
दिल्ली धमाके को लेकर 11 बजे एक अहम बैठक गृह मंत्रालय में हो रही है. इसमें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर समेत कई एजेंसियों के अफसर मौजूद हैं.
Delhi Blast live updade PM Modi : दिल्ली धमाके के बाद सेना और सुरक्षाबल को अहम निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी भूटान यात्रा पर भले ही निकल गये हैं लेकिन कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गये हैं.. देर रात में ही पीएम ने घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद तैयारी के कड़े निर्देश दे दिए थे. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि अगर कोई भी आतंकी हमला होता है तो उसे भारत के खिलाफ हमला ही माना जायेगा.
Lal Quila blast update: लाल किला ब्लास्ट अपडेट
पाकिस्तान में जैश की महिला विंग हेड है सादिया. सादिया के संपर्क में थी लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर शाहीन शाहिद. आतंकी अजहर की बहन है सादिया जिसका का पति कंधार हाईजैक मामले का मास्टरमाइंड था. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार बंद वहीं 13 नवंबर तक लाल किला में एंट्री बंद की गई है.
Delhi blast inquiry news: दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली पुलिस की जांच फरीदाबाद में भी जारी है. पुलवामाम में उमर के घर ज़ी न्यूज़ की टीम सुबह से परिजनों से सवाल पूछ रही है.
Delhi Blast cases: दिल्ली ब्लास्ट धमाका
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय के कर्तव्य भवन स्थित कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. यह समीक्षा सोमवार शाम दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के बाद हो रही है, जिसमें 8 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.
Union Home Minister Amit Shah will chair a high-level security review meeting at 11 a.m. in the Home Ministry office at Kartavya Bhawan. The meeting will be attended by Home Secretary Govind Mohan, the Director of the Intelligence Bureau, the Director General of the National…
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Delhi Police conducts night-long raids near Red Fort: दिल्ली धमाकों को लेकर लगातार खुलासे
उमर से जुड़े 12 लोगों के फोन जब्त किए गए. ब्लास्ट वाली जगह पर फॉरेंसिक टीमें लगातार जुटी है. ब्लास्ट में मारे गए दो लोगों की पहचान हो गई है बाकी 6 की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी.
Delhi Red Fort Blast Updates: दिल्ली लाल किला बम धमाका मामला
धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है. इस बम धमाके में पुलवामा कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल हुआ वो उसमें सवार अकेला शख्स संदिग्ध रूप से डॉ. उमर मोहम्मद था. उनकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. सूत्रों के मुताबिक पुलवामा का रहने वाले उमर मोहम्मद पेशे से डॉक्टर है. वो जैश ए मोहम्मद के उस मॉड्यूल से जुड़ा है जिसके 7 आतंकी रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार किए है और उनके पास से 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था.
Delhi blast impact: दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट
दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ में अलर्ट.
खास जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ी.
लोग भवन-विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई.
Delhi blast Kashmir Connection: मोहम्मद उमर के घर पहुंचा ज़ी न्यूज़
दिल्ली ब्लास्ट का कश्मीर के पुलवामा से कनेक्शन सामने आ रहा है. इस बीच ज़ी न्यूज़ की टीम पुलवामा में उमर के घर पहुंची है. वहां से पुलिस ने कई मोबाइल फोन बरामद करने के साथ उमर के दो भाइयों को हिरासत में लिया है.
Delhi Police on Car blast: दिल्ली धमाके पर पुलिस का बड़ा बयान
दिल्ली पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट में मारे गए लोगों के बॉडी पार्ट दूर दूर तक मिल रहे है.
UK Advisory on Delhi Blast: दिल्ली धमाके पर ब्रिटेन ने जारी की एडवायजरी
दिल्ली में हुए धमाके के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए उन्हें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके से दूर रहने को कहा है. बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में छापे से डॉ. उमर पैनिक में था, इसलिए उसने हड़बड़ी में दिल्ली ब्लास्ट का प्लान बनाकर उसे एक्जीक्यूट किया.
Delhi Red Fort car blast update: रातभर चली छापेमारी
दिल्ली धमाके के बाद पुलिस और एजेंसियों की छापेमारी रातभर चली है. गृह मंत्रालय में इस ब्लास्ट को लेकर आज सुबह अहम बैठक होनी है. इस धमाके में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.
Delhi Blast live update: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर
दिल्ली को धमाके से दहलाने वाली कार में बैठे शख्स की पहचान हो गई है. कार में बैठा शख्स उमर है. उमर फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा है
Delhi car blast update: दिल्ली धमाके के बाद एडवायजरी जारी
अमेरिका के विदेश विभाग ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर कहा कि वह हालात पर नज़र रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर मदद देने के लिए तैयार है. अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जानकारी है. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और राजदूत सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं. विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों से जुड़े ब्यूरो ने 'एक्स' पर लिखा कि यह घटना दुखद है. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया है। हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं और हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं.
Delhi Car Blast Live Updates: दिल्ली धमाके को लेकर बड़ी खबर
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर ये आ रही है कि ब्लास्ट वाली कार का मौजूद मालिक तारिक है. तारिक पुलवामा का रहने वाला है. उसकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां ताबड़तोड़ एक्शन ले रही हैं.
Delhi Car blast live update 11 November today: दिल्ली धमाके में जैश का हाथ!
दिल्ली धमाके के तार फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं: सूत्र
Delhi Blast Update: दिल्ली धमाके से जुड़ा बड़ा अपडेट
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच जारी है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस हमले में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है. एजेंसियों को लगता है कि ये एक आतंकवादी हमला है, जिसे फिदाईन के जरिए अंजाम दिया गया है.
Delhi Blast Inquiry: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए कार धमाके में इंसेंडियरी डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है. क्योंकि इस डिवाइस से हुए धमाके से गड्ढा नहीं बनता है, बल्कि जहां भी केमिकल गिरता है वहां आग लग जाती है और धमाके के बाद आग लग जाती है.
Delhi Car Blast dead and Injured List: दिल्ली कार धमाके में मृतकों-घायलों की सूची
दिल्ली में लाल किला के पास चलती कार में हुए ब्लास्ट की शुरुआती जानकारी में 8 लोगों की मौत हुई है. जबकि 24 लोग घायल हुए हैं.
शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)
हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली - (घायल)
जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
अज्ञात (मृत)
गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
अज्ञात (अमान) (घायल)
मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (मृत)
अज्ञात- (मृत)
मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
अज्ञात (घायल)
अज्ञात ( मृत)
अज्ञात ( मृत)
अज्ञात (मृत)
मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)
अज्ञात (मृत)
मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)
किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)
Delhi blast i20 Car news: धमाके में इस्तेमाल की गई i-20 कार
धमाके में इस्तेमाल की गई i-20 कार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार के रूट का सीसीटीवी मैपिंग किया तो शाम को हुए धमाके की तस्वीर कुछ यूं सामने आई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक i-20 कार बदरपुर बॉर्डर पर आखिरी बार दिखी थी. वो बदरपुर से दिल्ली में एंटर होकर लाल किले में मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर- 1 के पास दिखती है. इससे पहले यही कार कार लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद के पास की पार्किंग में 3 घंटे तक खड़ी रही. i-20 दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में घुसी और फिस शाम 6:48 बजे पार्किंग से बाहर निकली. निकलते ही उसमें धमाका हो गया. जिस i-20 कार से लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया है उसका मालिक मोहम्मद सलमान नाम का शख्स था. उसने इसे नदीम को बेचा. नदीम ने इस कार को एक कार डीलर, रॉयल कार जोन फरीदाबाद को बेचा. आगे उसे तारिक फिर इसे उमर ने खरीदा.
Delhi Blast updates Amit Shah statement: दिल्ली धमाकों पर क्या बोले गृह मंत्री
गृहमंत्री अमित शाह फौरन मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. शाह ने कहा, 'हम सभी पहलुओं को खुला रख रहे हैं और सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. तत्काल कुछ कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का FSL और NSG द्वारा विश्लेषण हो रहा है. हम किसी भी एंगल को बंद नहीं मानते हैं. हम दृढ़ता के साथ सभी एंगल की जांच करेंगे.' इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली धमाके में हुई मौतों पर शोक जताते हुए अपनी संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. प्रभावितों को अधिकारियों द्वारा सहायता दी जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह और पूरा सरकारी अमला हालात पर नजर बनाए हुए है.
Delhi blast live updates today: 9 की मौत, कई घायल
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके से दिल्ली दहल गई. ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई और आसपास के गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. धमाके में 9 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं. धमाका लाल किले से करीब 300 मीटर दूर और मेट्रो गेट नंबर-1 के पास i-20 कार में हुआ. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक की धरती हिल गई और आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.
#DelhiBlast live update: दिल्ली ब्लास्ट लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर. 3 घंटे तक पार्किंग में खड़ी थी कार. लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार. दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर पार्किंग में थी कार. शाम 6: 48 बजे पार्किंग से बाहर निकली थी कार. दिल्ली पुलिस ने UAPA की धारा 16 और 18 के तहत FIR दर्ज की है. वहीं
विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS के तहत भी केस दर्ज हुआ है.
Delhi Hyundai i20 car blst latest: धमाके वाली जगह की सुबह का वीडियो देखिए
मंगलवार की सुबह उस जगह से ताज़ा तस्वीरें सामने आईं जहां कल शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था. इस धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं.
#WATCH | Delhi: Latest visuals this morning from the spot where a blast occurred in a Hyundai i20 car near the Red Fort at around 7 pm yesterday. Eight people died in the blast.
A team of FSL and security personnel are present here. pic.twitter.com/ddrsfyHowj
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट संदिग्ध की फोटो आई
दिल्ली धमाके की खबर सबसे पहले ZEE NEWS ने पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाई थी. ZEE NEWS ने देश को दिखाया कि ब्लास्ट के बाद मौके पर क्या हालात थे. बीते 12 घंटों से ज़ी न्यूज़ की कई टीमें देश के अलग अलग इलाकों से आ रहे अपडेट को आप तक पहुंचा रही हैं. इस बीच दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि धमाके के संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है. कार पार्किंग से निकलते हुए एक संदिग्ध दिख रहा है जो दरियागंज की ओर जा रहा था.
Delhi Blast dead list: दिल्ली ब्लास्ट वाली कार सवार का होगा डीएनए टेस्ट
पुलिस घटनास्थल से बरामद कार में मिले शव का DNA टेस्ट करवाएगी. ताकि पुष्टि की जा सके कि कार में सवार शख्स डॉक्टर उमर मोहम्मद ही है या नहीं. खुफिया एजेंसियों को शक है i20 कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. इस शख्स की एक सीसीटीवी तस्वीर मिली है जिसमें वह काले रंग की मास्क पहना है. फरीदाबाद में भारी मात्रा में बरामद अमोनियम नाइट्रेट के मामले में जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस समेत दूसरी एजेंसियां डॉक्टर उमर मोहम्मद की तलाश कर रही थी.
Delhi Blast Masked man seen driving Hyundai i20 minutes before blast near Red Fort : दिल्ली ब्लास्ट अपडेट
नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए चौंकाने वाले विस्फोट की जांच के दौरान कार की तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक नकाबपोश शख्स कार में धमाका होने से कुछ मिनट पहले हुंडई i20 कार चला रहा है. वीडियो में एक काले नकाब पहने हुए व्यक्ति को नंबर प्लेट HR26CE7674 के साथ हुंडई i20 चला रहा था.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई और पॉलिटिकल साइंस में भी ग्रेजुएशन. 21 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. राजनीतिक खबरों से ख़ास लगाव. फिलहाल ज़ी न्यूज (...और पढ़ें
Thank you

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
)
)
)
)
)
)
)
)
)
)
)
)
)
)