Advertisement
trendingNow13004407

Delhi Blast: अलफलाह के दिल्ली स्थित ट्रस्ट के दफ्तर पहुची क्राइम ब्रांच, जुटा रही 'आतंकी' डॉक्टरों की जानकारी

Srinagar Naugam Police Station Blast live update: नौगाम थाने में हुए धमाके से कई मौते हुईं हैं. जम्मू-कश्मीर में हुए इस धमाके से लेकर दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट तक की खबरों का अपडेट जानने के लिए चलते रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ...

Delhi Blast: अलफलाह के दिल्ली स्थित ट्रस्ट के दफ्तर पहुची क्राइम ब्रांच, जुटा रही 'आतंकी' डॉक्टरों की जानकारी
LIVE Blog

Explosion at Nowgam police station in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर बड़े बम धमाके के बाद पूरी तरह हिल गया है. श्रीनगर के नौगाम थाने में बीती रात जबरदस्त धमाका हुआ. ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. वहां आसपास मौजूद वाहनों में आग लग गई. मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया. इस धमाके में 9 की मौत और 30 लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर पुलिस और फोरेंसिक अधिकारी थे. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
15 November 2025
13:29 PM

Delhi Blast news: अलफलाह के ट्रस्ट ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस

अल फलाह के दिल्ली स्थित ट्रस्ट के दफ्तर पहुची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच. दिल्ली के जामिया नगर में है अल फलाह का दफ्तर. इससे पहले फरीदाबाद क्राइम ब्रांच भी इस दफ्तर पहुची थी. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच वहां से कई दस्तावेज लेकर निकली थी. 

 

12:38 PM

Delhi Blast Pathankot news: दिल्ली धमाके में नई गिरफ्तारी

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में पंजाब कनेक्शन सामने आया है जहां. पंजाब के पठानकोट से NIA ने निजी हस्पताल के एक डॉक्टर को किया डिटेन. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया डॉक्टर कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है

12:30 PM

VHP on Derlhi Blast: दिल्ली धमाकों पर बड़ा बयान

दिल्ली ब्लास्ट की जांच के दौरान देशभर में जेहादी डॉक्टरों की पहचान होने पर वीएचपी प्रवक्ता का बड़ा बयान आया है. वीएचपी प्रवक्ता ने कहा, जिहादी डॉक्टरों की पहचान करके उनका बहिष्कार होना चाहिए. उनसे इलाज नहीं कराना चाहिए. इलाज से पहले उनकी नेम प्लेट देखना चाहिए.

11:47 AM

Delhi Blast : दिल्ली धमाकों में बड़ा खुलासा

नूंह से दो डॉक्टर समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

 

10:35 AM

Delhi blast live updates: दिल्ली धमाकों पर बड़ा अपडेट

दिल्ली धमाके के सारे आरोपी धमाकों के बाद विदेश भागने की तैयारी में थे. डॉक्टरों का आल  इंडिया टेरर नेटवर्क एक्पोज हो गया है. 

10:31 AM

Nawgam blast report: नौगाम धमाके में दो राजस्व अधिकारियों की मौत

नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के दो अफसरों की मौत हुई है. धमाका इतनी तेज था कि एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी गई. वहीं जांच को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) के डीजीपी ने कहा है कि धमाका आतंकी हमला नहीं था, सैंपलिंग के दौरान धमाका हुआ है. 

 

10:00 AM

Delhi Car blast case: दुबई से ऑपरेट कर रहा था मुजफ्फर

दिल्ली धमाके पर हुए नए खुलासे के तहत डॉक्टर अदिल अहमद के भाई मुजफ्फर का नाम सामने आया है जो दुबई से ऑपरेट कर रहा था. यानी आतंकवादियों को दुबई से निर्देश दे रहा था. मुजफ्फर पांच सालों से एक्टिव है. 

09:57 AM

Delhi Naugam teroor blast: आतंकी साजिश के आठ हॉटस्पॉट

दिल्ली धमाके से पहले बरामद किए गए जो विस्फोटक जम्मू क्शमीर में रखे गए थे. उनमें कल बड़ा ब्लास्ट हुआ और ये ब्लास्ट हुआ जम्मू कश्मीर के नौगाम में और इसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 घायल है. अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी तभी धमाका हो गया. अभी पुलिस इसे हादसा बता रही है. लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है. धमाका इतना तेज था कि 1 किमी तक की इमारतों को नुकसान पहुंचा है. धमाके के बाद पुलिस स्टेशन की गाड़ियां कबाड़ बन गईं.

 

09:46 AM

Delhi blast: दिल्ली धमाका

दिल्ली धमाके में शामिल लखनऊ निवासी और अलफला की डॉक्टर शाहीन का भाई डॉक्टर परवेज साल 2021 से पहले परवेज तीन साल मालदीव में रहा था. मालदीव में वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में काम करता था. इस दौरान कट्टरपंथियों से उसकी नदीकियां बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. यह भी आशंका है कि इस दौरान ही उसका संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर से भी हुआ था. यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डॉ. परवेज के मालदीव में रहने के दौरान डॉ. शाहीन वहां कब-कब गई.

09:40 AM

Delhi Blast UP Connection: दिल्ली धमाकों का यूपी कनेक्शन

यूपी के करीब 200 डॉक्टर जांंच एजेंसियों के रडार पर हैं. डॉ शाहीन ने पाकिस्तान समेत कई देशों में नेटवर्क बनाया था. उसके संपर्क में पाकिस्तान सेना के डाक्टर समेत कश्मीरी मूल के कई और डॉक्टर और छात्र थे. यूपी में काम करने वाले कश्मीरी मूल के करीब 200 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट एजेंसियों के रडार पर हैं. सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर शाहीन लगातार यूपी में काम करने वाले 30 से 40 डॉक्टर के संपर्क में थी. पूछताछ के लिए एटीएस की एक टीम दिल्ली है दूसरी श्रीनगर जाने की तैयारी में है.

09:30 AM

Delhi blast latest update: दिल्ली ब्लास्ट का उत्तराखंड कनेक्शन

यूपी ATS की एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना. डॉक्टर शाहीन और उसके कुछ करीबी उत्तराखंड में ट्रेस किए गए है. शाहीन का धर्मान्तरण नेटवर्क को लेकर भी कनेक्शन खंगाला जा रहा है. जांच एजेंसियों ने जब मोबाइल मोबाइल. एप और सुरक्षित मैसेजिंग ऐप पर उसके अकाउंट की गहनता से जांच की जा रही है. शाहीन जिन लोगों के सम्पर्क में थी उनमें से कुछ उत्तराखंड के है.

09:30 AM

Delhi Blast update: दिल्ली धमाका अपडेट 

 आतंकवादी डॉक्टरों यानी व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पर लगातार हो रहे खुलासों के बीच यूपी के कई शहरों में आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए मॉकड्रिल हुई है. आगरा और अन्य शहरों में खास चौकसी बरती जा रही है.

09:27 AM

दिल्ली ब्लास्ट का बंगाल और उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया

दिल्ली ब्लास्ट का नया कनेक्शन सामने आया है. पश्चिम बंगाल से एक डॉक्टर गिरफ्तार हुआ है. वहीं उत्तराखंड से भी इसके तार जुड़ते दिख रहे हैं. 

09:17 AM

शाहीन के पाकिस्तान नेटवर्क की जांच जारी

दिल्ली धमाकों में आतंकी डॉक्टर शाहीन के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच जारी है.

09:03 AM

Naugam Blast: दिल्ली में जांच नौगाम में ब्लास्ट 

दिल्ली में हुए कार धमाके (Delhi Car blast) की जांच के बीच नौगाम में बीती रात हुए धमाके की जांच जारी है. 

08:49 AM

Delhi car nlast case: दिल्ली धमाका मामला

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बड़ी खबर. चार डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का एक्शन
शाहीन सईद, मुजम्मिल शकील का रजिस्ट्रेशन रद्द
अदील अहमद और मुजफ्फर अहमद का भी रजिस्ट्रेशन रद्द
UAPA के तहत केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई

08:40 AM

Delhi car blast: दिल्ली धमाका मामले में नई एफआईआर दर्ज

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अभी की बड़ी खबर ये है कि एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल ने नई FIR दर्ज की है. एजेंसी ने अपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में नया मुकदमा लिखा है.

07:00 AM

Delhi blast UP Connection: दिल्ली धमाके का दिल्ली कनेक्शन!

लखनऊ की आतंकी डॉक्टर शाहीन के भाई परवेज ने सहारनपुर में क्लीनिक खोली थी. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों से उसके संपर्क हो गए थे. जांच एजेंसियां परवेज के सहारनपुर के करीबियों के बारे में भी पता लगा रही हैं. बताया जा रहा है कि शुरू के दिनों में वह पत्नी और बेटी के साथ भी सहारनपुर में रहा था. हालांकि, बाद में उसकी पत्नी बेटी को लेकर बिहार चली गई. पत्नी के कई बार कहने पर भी परवेज परिवार के साथ बिहार में रहने नहीं गया. परवेज अकेले ही आईआईएम रोड स्थित मकान में रहता था. कभी-कभी उसके परिचित उससे मिलने आते थे. खातों में लेनदेन जांच से खुलेगा राज एटीएस डॉ. परवेज के बैंक खातों का ब्योरा खंगाल रही है.

06:30 AM

Naugam blast: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट

 घायलों को भारतीय सेना के 92 बेस अस्पताल और SKIMS सहित विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. इस शक्तिशाली विस्फोट से पुलिस स्टेशन की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा और परिसर में मौजूद कई वाहनों में आग लग गई. आस-पास के रिहायशी इलाकों में भी झटके महसूस हुए, जिससे खिड़कियां टूट गईं.

06:15 AM

Nowgam Blast: नौगाम में धमाका

मौके पर सीआरपीएम की टीम पहुंची है. इसके अलावा वहां कई थानों की फोर्स और पैरामिलिट्री मौजूद है. 

 

06:00 AM

CCTV Video of Srinagar Nowgam Police HQ: धमाके का सीसीटीवी वीडियो 

05:50 AM

 Blast at Nowgam Police Station in Jammu Kashmir: नौगाम थाने में धमाका

धमाका उस वक्त हुआ जब फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की एक टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और एक राजस्व अधिकारी (नायब तहसीलदार) जब्त विस्फोटक सामग्री, मुख्य रूप से अमोनिया नाइट्रेट, की जांच कर रहे थे. कथित तौर पर यह सामग्री बेहद अस्थिर फॉर्म में थी. बम धमाके का वीडियो वहीं पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ. ब्लास्ट की आवाज से आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए. दरअसल फरीदाबाद से जो अमोनियम नाइट्रेट लाया गया, वो इसी नौगाम थाने में जांच के लिए रखा गया था. 

 

05:40 AM

Srinagar Naugam Police Station Blast​: नौगाम थाने में मौत का मंजर

नौगाम थाने में ब्लास्ट के बाद कई गाड़ियों में लगी आग. दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज. जांच में जुटी पुलिस. घायलों को अस्पतालों में कराया गया भर्ती.

05:35 AM

Nowgam Blast: नौगाम में धमाका

श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत हुई है. फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक के सैंपल लेते वक्त जोरदार धमाका हुआ. दमकल की गई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई और पॉलिटिकल साइंस में भी ग्रेजुएशन. 21 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. राजनीतिक खबरों से ख़ास लगाव. फिलहाल ज़ी न्यूज (...और पढ़ें

TAGS

Trending news