Advertisement
trendingNow1998249

लड़की ने फिल्मी धुन पर इमामबाड़े में लगाए ठुमके, बढ़ा मुस्लिम धर्मगुरुओं का गुस्सा

Lucknow Girl's Dance In Bara Imambara: मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बड़े इमामबाड़े में फिल्मी धुन पर लड़की के डांस पर आपत्ति जताई है और कार्रवाई की मांग की है.

इमामबाड़े में लड़की ने किया डांस.
इमामबाड़े में लड़की ने किया डांस.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लखनऊ (Lucknow) के ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े के परिसर में एक लड़की के डांस (Dance In Bara Imambara) का वीडियो सामने आने के बाद विवाद हो रहा है. ये वीडियो करीब 30 सेकंड का है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि किसी भी ऐतिहासिक इमारत पर इस तरीके का डांस किया जाना सही नहीं है.

  1. यूपी सरकार ने दिया जांच का आदेश
  2. मामले की जांच में जुटी पुलिस
  3. हुसैनाबाद ट्रस्ट के पास है इमामबाड़े के रखरखाव का जिम्मा

इमामबाड़ा नाच-गाने की जगह नहीं

मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि इमामबाड़ा एक धार्मिक और इबादत की जगह है नाच-गाने की नहीं. शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बड़े और छोटे इमामबाड़े में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अलग से कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- कृषि कानूनों के विरोधियों पर PM मोदी का करारा प्रहार, बोले- किसानों को धोखा दे रहा विपक्ष

Add Zee News as a Preferred Source

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जताई आपत्ति

इसके अलावा ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि इमामबाड़े की पवित्रता को रौंदा जा रहा है. उन्होंने बड़े इमामबाड़े में पर्यटकों के आने पर फौरन रोक लगाने की मांग की है.

इबादतगाह में डांस तहजीब के खिलाफ

वहीं लखनऊ में स्थित दारुल उलूम फिरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने भी इस वीडियो पर आपत्ति जताई है. निजामी ने कहा कि इबादतगाह में डांस का वीडियो बनाना मुल्क की संस्कृति और तहजीब के खिलाफ है.

वीडियो पर हंगामा बढ़ता देख यूपी सरकार ने भी मामले में जांच का आदेश दिया है. यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण और हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने लखनऊ के डीएम को लेटर लिखकर जांच के लिए कहा है. जान लें कि इमामबाड़े के रखरखाव का जिम्मा हुसैनाबाद ट्रस्ट के पास है और लखनऊ के जिलाधिकारी हुसैनाबाद ट्रस्ट का चेयरमैन होता है.

ये भी पढ़ें- आपके लिए क्या अच्छा शाकाहार या मांसाहार? ऐसी डाइट लेने से होंगे गजब के फायदे

फिलहाल ये वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं मिली है. इस वीडियो में डांस करने वाली युवती कौन है? इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस युवती के डांस ने जरूर मुस्लिम धर्मगुरुओं का गुस्सा बढ़ा दिया है.

LIVE TV

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news