Agar Malwa News-आगर-मालवा के बगलामुखी मंदिर में चोरी की अनोखी घटना हुई. मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई. इस घटना के बाद तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और थाना प्रभारी नागेश यादव को लिखित शिकायत भेजकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है.
Trending Photos
)
Nayab Tehsildars Slippers Stolen-मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में सोमवार को एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है. जहां मंदिर दर्शन करने पहुंचे नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी की 500 रुपए की चप्पल चोरी हो गई. तहसीलदार की चप्पल चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और थाना प्रभारी नागेश यादव को लिखित शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मंदिर से चोरी हुई तहसीलदार की चप्पल
जानकारी के मुताबिक, सोमवार 2 मार्च को दोपहर में नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी दर्शन के लिए नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने अपनी चप्पल रसीद काउंटर के पास निर्धारित स्थान पर उतारी थी. करीब दस मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी चप्पल वहां नहीं मिली. इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया.
मंदिर प्रबंधन ने संदिग्ध को पकड़ा
मंदिर प्रबंधन की मदद से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई और उससे पूछताछ भी की गई, जिसमें उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार कर ली. घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भीड़ भी एकत्रित हो गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित होती है.
तहसीलदार ने कार्रवाई की मांग की
नायब तहसीलदार ने शिकायत में मंदिर परिसर में चप्पल, जूते और अन्य कीमती सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 170 और 126 के तहत मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.
यह भी पढ़ें-मालिक ने भेजा था उधारी वसूलने, कर्मचारी एक्टिवा समेत वसूली के एक लाख लेकर हुआ फुर्र
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!