Jyotiraditya Scindia Video Viral: गुना से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर के दौरे पर हैं. इस दौरान वे मंत्री मलकीत सिंह सिंधू के घर भी पहुंचे, जहां विधायक जगन्नाथ सिंह दबाकर मिठाई खा रहे थे, तभी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खाने से रोक दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Trending Photos
)
Jyotiraditya Scindia: गुना से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे विधायक को नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अशोकनगर के दौरे पर हैं. इस दौरान वे चंदेरी पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले पूर्व विधायक डग्गी राजा के निवास स्थान गए. इसके बाद मंत्री मलकीत सिंह सिंधू के घर भी पहुंचे, जहां चंदेरी विधायक जग्गाथ सिंह रघुवंशी भी मौजूद थे. सभी के लिए डायनिंग टेबल पर भोजन की व्यवस्था की गई थी. इस दौरान सिंधिया कुछ ऐसा कहा की सभी ठहाके मारकर हंसने लगे.
दरअसल मामला उस वक्त का है, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह के साथ भोजन कर रहे थे. भोजन के दौरान जैसे ही विधायक जगन्नाथ सिंह ने मीठा खाना शुरू किया, वैसे ही सिंधिया ने तुरंत उन्हें रोक दिया. उन्होंने कहा कि, 'शक्कर एकदम जहर के समान होती है, इसे आप मत खाइए'. उन्होंने यह भी कहा कि चीनी जहर की तरह है और इससे कई बीमारियां होती हैं. फिर उन्होंने पूछा, 'क्या आपको डायबिटीज है?' विधायक ने जवाब दिया, 'हां, इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'आपको तो बिल्कुल भी चीनी नहीं खानी चाहिए.'
केंद्रीय मंत्री आदरणीय महाराज श्रीमंत @JM_Scindia जी के साथ मलकीत सिंह संधु जी के निवास पर भोजन और चर्चा। pic.twitter.com/NbYx48hKBw
— Jagannath Singh Raghuwanshi (@Jagannath_raghu) February 3, 2026
सिंधिया ने विधायक को चीनी के नुकसान बताए
इसके बाद ज्योतिरादित्य ने समझाते हुए कहा कि शक्कर स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है, खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अहने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं. अपने दौरे के दौरान वे जनता से सीधे मिलते हैं और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका हाल निकालते हैं.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!