)
Chhattisgarh Crime News-छत्तीसगढ़ के बालोज में देवर ने भाभी की हत्या कर दी. भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी लाश के बगल में सो गया. पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, शराब के नशे में देवर शादी करने का दबाव बनाने लगा. जब भाभी ने इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है.
भाभी को पसंद करता था देवर
जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम प्रीति सेमरे है, जबकि आरोपी देवर का नाम अमन कुमार सेमरे हैं. आरोपी काफी समय से रायपुर में रहकर मजदूरी करता था. वहीं प्रीति दल्लीराजहरा के वार्ड 17 में किराए के मकान में रहती थी. अमन अपनी भाभी प्रीति को पसंद करता था. भाई की मौत के बाद से वह भाभी पर शादी का दबाव बना रहा था. बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को प्रीति के पति पप्पू सेमरे की मौत हो गई थी.
जबरदस्ती पिलाता था शराब
भाई की मौत के बाद अमन ने भाभी से नजदीकियां बढ़ाने की भी कोशिश की. मां और बच्ची की गैर मौजूदगी में वह घर आता था और जबरदस्ती भाभी को शराब पिलाता था. इसके बाद वापस रायपुर लौट जाता था. 29 सितंबर को प्रीति की मां अपने नातिन को लेकर गांव चली गई. तब से प्रीति घर में अकेली रह रही थी. 30 सितंबर को देवर अमर कुमार भाभी के किराए वाले मकान में पहुंचा.
दोनों ने साथ में पी शराब
1 अक्टूबर की रात को दोनों ने साथ में शराब पी. बाद में उसने भाभी पर शादी करने का दबाव बनाया. इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. बात हाथापाई तक पहुंच गई, इसी दौरान गुस्साए देवर ने नशे में भाभी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद लाश के बगल में कंबल ओढ़कर सो गया.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे महिला की मां छाया बाई रनसुरे अपनी नातिक के साथ वापस घर लौटी. दरवाजा खटखटाने पर अंदर से जवाब नहीं आया. उन्होंने मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. इसी दौरान आरोप अमन भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया. जब अंदर देखा तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । यहां पढ़ें Balod की हर खबर | मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!