Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3129036

बीवी की बीमारी से तंग आकर बना जल्लाद, साड़ी का फंदा बना पति ने घोंटा गला, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी

Balod News-बालोद में पत्नी की बीमारी से तंग आकर पति ने साड़ी का फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करता रहा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

 

बीवी की बीमारी से तंग आकर बना जल्लाद, साड़ी का फंदा बना पति ने घोंटा गला, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी

Husband Killed Wife-छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवीनवागांव में तांदुला नदी के किनारे हुई महिला की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ गया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है, यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी हत्या थी, जिसे मृतका के पति ने ही अंजाम दिया था. बालोद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी पति धर्मेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पत्नी की बीमारी से तंग आकर वारदात को अंजाम दिया है. 

23 फरवरी को मिला था शव 
दरअसल, 23 फरवरी को देवीनवागांव में तांदुला नदी के तट पर सावित्री निषाद का शव मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश फॉरेसिंग टीम, डॉग स्क्वाड और साइबर सेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस को यह मामला शुरुआती जांच में हत्या का लगा, जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

कैंप लगाकर की जांच 
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी बोनाफास एक्का के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने गांव में ही कई दिनों तक कैंप किया और ग्रामीणों, परिजनों से पूछताछ की. इस दौरान यह पता चला कि मृतका सावित्री पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी और बिना बताए मायके चली जाती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था. पुलिस से शव के आधार पर पति धर्मेंद्र निषाद को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

गला घोंटकर की पत्नी की हत्या 
आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उसकी पत्नी ने घर का काम नहीं किया था और बच्चे भूखे स्कूल चले गए थे. इसी गुस्से में वह नदी किनारे गया, जहां उसने पुरानी साड़ी फाड़कर रस्सी बनाई और फिर उससे पत्नी का गला घोंट दिया. इसके बाद हत्या की वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए पत्नी के गले से स्कार्फ लपेट दिया ताकि लोगों को लगे कि गिरने से फंसकर उसकी मौत हुई है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें-बाल सुधार गृह से गेट तोड़कर फरार हुए 4 बच्चे, गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हुए रफूचक्कर

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news