Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3099363

स्कूल जा रही छात्रा के सामने आरोपी ने किया घिनौना काम, निर्वस्त्र होकर दिखाने लगा अपना प्राइवेट पार्ट

MP News: बड़वानी से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां रोजाना की तरह स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ एक आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति ने नीच हरकत की है. आरोपी, छात्रा को बीच रास्ते रोककर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी की खटिया खड़ी कर दी.

 

barwani news
barwani news

Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां रोजाना की तरह स्कूल जा रही एक छात्रा को पहले तो सनकी आरोपी ने बीच रास्ते रोका फिर छात्रा के सामने अश्लील हरकतें करने लगा. आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए छात्रा के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और गंदी हरकतें करने लगा. छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने ऑन द स्पॉट आरोपी को मार-मार कर उसकी चमड़ी उधेड़ दी. 

छात्रा के साथ अश्लील हरकत
मामला बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र का है. यहां एक छात्रा अपने रूटीन के मुताबिक स्कूल के लिए निकली थी, इसी दौरान आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था. जैसे ही उसकी नजर छात्रा पर पड़ी उसने छात्रा का रास्ता रोक उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा. पहले तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया फिर अश्लील हरकतों कर छात्रा को परेशान करने लगा.

लोगों ने की जमकर कुटाई
जैसे  ही छात्रा ने आरोपी के नीच हरकतों का विरोध किया तैसे ही वहां मौजूद लोगों की नजर आरोपी पर पड़ी. आरोपी को नीच हरकतें करते देख लोगों का गुस्सा फूटा. लोगों ने तुंरत आरोपी को घेर लिया और ऑन द स्पॉट उसे उसकी नानी याद दिला दी. आरोपी की बीच सड़क जमकर पिटाई हुई जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

छात्रा ने परिजनों को किया सूचित
इस दौरान छात्रा ने उसके साथ हुए इस घटना के बारे में परिजनों और टीचर को सूचित किया. परिजनों ने तुरंत आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान कैलाश के रूप में हुई है जो एक आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति बताया गया है. आरोपी की इन्ही नीच हरकतों के कारण उसका परिवार उसके साथ नहीं रहता है. माता पिता, पत्नी सभी उससे अलग रहते हैं.

मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. बड़वानी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.

TAGS

Trending news