)
BHEL Retired Officer Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड भेल अधिकारी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. रिटायर्ड अधिकारी की हत्या उनकी पत्नी, किराएदार और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर की थी. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद पत्नी करीब 5 घंटे तक शव के पास बैठी रही. पूछताछ में उसने बताया कि उसके पति की मानना था कि मरने के बाद वह फिर से जिंदा हो जाएगा, इसलिए वह उसके जिंदा होने का इंतजार कर रही थी. हालांकि बाद में पत्नी ने किराएदार और उसके प्रेमी के साथ मिलकर आगे की साजिश रची. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गला दबाकर की थी हत्या
दरअसल, पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड भेल अधिकारी की गला घोंटकर हत्या की गई थी. रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी, किराएदार और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या की है. पत्नी ने किराएदार के प्रेमी को हत्या के लिए 10 लाख का ऑफर भी दिया था. मृतक की उम्र 65 साल और पत्नी की उम्र 32 साल थी. पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह उससे परेशान थी. बता दें कि रिटायर्ड अधिकारी का मामला मार्च में पिपलानी में दर्ज हुआ था. उस वक्त पत्नी ने बयान दिया था कि बाथरूम में फिसलने से उनकी मौत हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी. फिलहाल पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
हत्या कर शव के पास 5 घंटे बैठी रही पत्नी
पुलिस से पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि पति की हत्या करने के बाद वह 5 घंटे तक शव के पास बैठी रही. क्योंकि मृतक जॉर्ज कुरियन कहता था कि मरने के बाद वह फिर से जिंदा हो जाएगा. एक ज्योतिषी ने उससे कहा था कि मरने के बाद वह फिर से जिंदा हो जाएगा. वह दोबारा जिंदा न हो जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए तीनों आरोपी शव के पास 5 घंटे तक बैठे रहे. पिपलानी थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा किया था.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!