Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2639551

'खुद को भगवान को समर्पित कर रहा हूं',...सब स्टेशन में कर्मचारी ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

madhya pradesh news-बैरसिया में विद्युत सब स्टेशन में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. साथी कर्मचारियों ने शव को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 

'खुद को भगवान को समर्पित कर रहा हूं',...सब स्टेशन में कर्मचारी ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

mp news-भोपाल के बैरसियां के बसई विद्युत सब स्टेशन में रविवार को एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक संजय मेहर ने ड्यूटी पर आने के बाद सब स्टेशन के अंदर पंके के सहारे रस्सी का फंदा लटकाकर फांसी लगी ली. साथी कर्मचारियों ने शव को फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी. 

 

मृतक ने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

मां के नाम लिखा सुसाइड

एसडीओपी सर्वप्रिया सिन्हा ने बताया कि मृतक संजय ने मां के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है, इसमें उसने लिखा- ऊपर जाकर आपको बहुत मिस करूंगा, भगवान से बोलूंगा कि अगले जन्म में भी आपका बेटा बनूं. संजय ने ये भी लिखा कि खुशी-खुशी अपने आपको भगवान को समर्पित कर रहा हूं. हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. 

 

'इतने दिनों के लिए ही आया था'

संजय ने सुसाइड नोट में लिखा- मां, मेरी प्यारी मां. मैं जा रहा हूं. आपको ऊपर जाकर बहुत मिस करूंगा. भगवान से बोलूंगा कि अगले जन्म में भी मुझे आपका बेटा बनाए और हां, मेरे जाने के बाद आप रोना नहीं. नहीं तो मुझे भी रोना आएगा. आप ये मत सोचना कि किसी लड़की की वजह से या किसी अन्य कारण से अपने आप को भगवान को समर्पित कर रहा हूं.

 

'भगवान को समर्पित कर रहा हूं'

मैं बस खुशी-खुशी अपने आप को भगवान को समर्पित कर रहा हूं. बस इतने ही दिनों के लिए दुनिया में आया था. अब जा रहा हूं, आप सभी अच्छे से रहना और रोना तो बिल्कुल भी नहीं. मुझे अच्छा नहीं लगेगा. मेरे मरने का कोई भी कारण नहीं है. इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं.सुसाइड नोट के पीछे संजय ने 5 मोबाइल नंबर लिखे हैं और कहा कि जिस किसी को मिले इन नंबरों पर पहुंचा देना

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भाई गणेश राम मेहर ने कहा कि मेरे भाई को किसी ने पंखे से लटका दिया. वह घर का लड़ला था. हमारे यहां कोई तनाव नहीं था. यह सुसाइड नोट उसको मारने वाले ने ही लिखा था. हम रोज उससे फोन कर परेशानी का पूछा करते थे लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया. आज तो वह टिफिन लेकर आया था. 

यह भी पढ़े-क्राइम ब्रांच की ID और शरीर पर पुलिस की वर्दी, रेप के आरोपी को बचाने के लिए मांगे पैसे, ऐसे धराया फर्जी SI

 

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news